{"_id":"5b6c988d4f1c1bb37b8b744f","slug":"31533843597-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईटीआई में मेरिट आधार पर होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आईटीआई में मेरिट आधार पर होगा दाखिला
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2018-19 दाखिला प्रक्रिया की चौथी काउंसिलिंग के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार 10 से 14 अगस्त तक दाखिला संस्थान स्तर पर मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
नारनौल आईटीआई के प्राचार्य हरविंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय नियमानुसार दाखिला प्रक्रिया के चौथे चरण में संस्थानों में रिक्त बची सभी आरक्षित श्रेणी की सीटों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित करते हुए दाखिला मेरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर किया जाएगा। इस दाखिला चरण में भाग लेने के लिए केवल वे प्रार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने दाखिला पोर्टल पर 3 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है।
ऑनलाइन प्राप्त हुए सभी आवेदनों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और सभी को राज्य स्तर पर रैंक जारी किया जाएगा। दाखिले के इच्छुक प्रार्थी दाखिला पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड (जिस पर रैंक अंकित होगा) डाउनलोड करेंगे और अभ्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक हैं। वहां निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे। अभ्यार्थी को दाखिले के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों तथा दाखिला फीस के साथ संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।