फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अतिक्रमण हटने के बाद खुले-खुले नजर आए बाजार

अतिक्रमण हटने के बाद खुले-खुले नजर आए बाजार

Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटने के बाद खुले-खुले नजर आए बाजार
अतिक्रमण हटने के बाद खुले-खुले नजर आए बाजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्रशासन द्वारा वीरवार को शहर में चलाए गए अतिक्रमण महाअभियान के बाद शुक्रवार को शहर के बाजार खुले-खुले से नजर आए। अभियान दौरान जिन दुकानदारों की दुकान, शटर आदि टूटे थे उन्होंने शुक्रवार को मरम्मत करवाया। साथ ही दुकानों के बाहर रखे अपने सामान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए भागदौड़ करते रहे। प्रशासन के इस अभियान के बाद सबसे अधिक लोहा मंडी से नागरिक अस्पताल की तरफ जाने वाला मार्ग खुला नजर आया। वीरवार से पहले जहां से चौपहिया वाहन भी नहीं गुजर पाता था। वहीं अब इस मार्ग से एक साथ दो चौपहिया वाहन आसानी से गुजर सकते हैं।

प्रशासन के अभियान की जहां आमजन प्रशंसा कर रहा है तो वहीं बाजारों के अन्य दुकानदार सहमे बैठे हैं। कही प्रशासन का डंडा मुख्य बाजारों में न चल जाए। इसी भय के चलते कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा लिया है। प्रशासन द्वारा वीरवार को शहर की लोहा मंडी व महावीर चौक तक चलाए गए अभियान की शुक्रवार को दिनभर दुकानदार में चर्चा रही। वहीं दुकानदार आने वाले ग्राहकों के साथ अन्य अपने परिचितों से फोन के माध्यम से बार-बार प्रशासन द्वारा शुक्रवार को भी अतिक्रमण अभियान चलाने की जानकारी लेते रहे। इस प्रकार मुख्य बाजार के दुकानदारों में दिनभर अतिक्रमण हटाने वाली टीम के आने भय बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed