{"_id":"5b3925424f1c1b6a4d8b9a0b","slug":"31530471746-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग तीन ट्रेनों में हुई चोरी के मामले आरपीएफ जयपुर की टीम पहुंची महेंद्रगढ़।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग तीन ट्रेनों में हुई चोरी के मामले आरपीएफ जयपुर की टीम पहुंची महेंद्रगढ़।
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग तीन ट्रेनों में हुई चोरी, जांच के लिए आरपीएफ जयपुर की टीम पहुंची महेंद्रगढ़
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। 23 और 24 जून की रात को जेरपुर पाली और माजरा फाटक के बीच अलग-अलग तीन गाड़ियों में चोरों ने 3 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके मामले जोधपुर, सीकर तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला जीआरपी स्टेशन में दर्ज हैं। इस दौरा चोरों ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के परिचित वाराणसी निवासी वीरेंद्र कुमार को भी निशाना बनाया था। रेल राज्यमंत्री को चोरी की सूचना मिलने के बाद जीआरपी एवं आरपीएफ में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले की जांच के लिए जीआरपी एवं आरपीएफ की लगभग 20 टीमें बनाई गई हैं जो जांच करने में जुटी हुई हैं। इस मामले को लेकर रविवार को आरपीएफ जयपुर हेडक्वार्टर की टीम महेंद्रगढ़ थाने पहुंची। टीम इंचार्ज इस्पेक्टर नानूराम महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी कैलाश चंद सोनी से मिले और चोर गिरोह के बारे में जानकारी ली। लेकिन थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया क्षेत्र में ऐसा कोई चोर गिरोह नहीं है जो रात ट्रेन के अंदर चोरी करते हो। यदि ऐसा कोई गिरोह है तो उसके बारे में उनको जानकारी दे दी जाएगी।
रेवाड़ी से सादलपुर रेलवे ट्रैक पर दिल्ली सराय रोहिल्ला से सीकर रात 1 बजे, बीकानेर से सराय रोहिल्ला 2.42 बजे तथा जोधपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला सुबह 3.30 बजे गाड़ियां चलती हैं। ये सभी गाड़ियां महेंद्रगढ़ होकर गुजरती हैं। 23 और 24 जून की रात्रि को तीनों ट्रेन में जेरपुर पाली से महेंद्रगढ़ के बीच चोरियां हुई हैं। चोरी कर चोर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। चोरों ने लगभग 9 लाख रुपये कीमती आभूषण और नकदी चुरा ले गए हैं। इन आभूषणों मे डायमंड और सोने के हार भी बताए जाते हैं। इन तीनों चोरी की दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर तथा सीकर जीआरपी स्टेशन में मामले दर्ज हुए हैं। इन सभी की जांच रेवाड़ी जीआरपी द्वारा की जानी है। अभी केस ट्रांसफर नहीं हुए हैं। लेकिन आदेश के बाद थाना प्रभारी रणबीर सिंह मलिक ने मामले को लेकर तीन स्पेशल टीमें गठित की है जो इस ट्रैक की रात की ट्रेनों में गश्त कर रही हैं।
केस नं.1
वीरेंद्र कुमार निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश 23 और 24 जून की रात बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। जब रात को गाड़ी महेंद्रगढ़ से चली तो रेलवे फाटक के पास अज्ञात चोर चैन छीनकर चलती गाड़ी से कूद गया। वीरेंद्र ने दिल्ली सराय रोहिल्ला में इसकी शिकायत दी है। वहीं इसी गाड़ी में गाजियाबाद निवासी विकास दयाला का भी बैग चोरी हो गया। जिसका मामला दिल्ली सराय रोहिल्ला जीआरपी में दर्ज है।
विज्ञापन
किशोर कुमार निवासी उड़ीसा 23 और 24 जून की रात दिल्ली सराय रोहिल्ला से सीकर की ट्रेन से सीकर जा रहे थे। महेंद्रगढ़ से तीन किलोमीटर आगे ही अज्ञात चोर उनका सामान चोरी कर ले गए। जिसकी शिकायत सीकर जीआरपी चौकी में दी गई है। सीकर जीआरपी थाने में बातचीत होने पर पता लगा कि मामला अंबाला एसपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।
23 और 24 जून की रात को ट्रेन में चोरी होने का मामला हमारे संज्ञान में हैं लेकिन इनके मुकदमे दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर तथा सीकर जीआरपी स्टेशन में दर्ज हैं। वहां से केस ट्रांसफर होने के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
-रणबीर सिंह मलिक, जीआरपी थाना प्रभारी, रेवाड़ी
मेरे संज्ञान में अभी मामला नहीं आया है और न ही कोई मुकदमा इस संबंध में ट्रांसफर होकर आया है। केस आने के बाद ही आगे कोई जांच की जाएगी।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक जीआरपी, अंबाला