फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नहरों में आया पानी, कल से हो जाएगी शहर में जलापूर्ति रेगुलर

नहरों में आया पानी, कल से हो जाएगी शहर में जलापूर्ति रेगुलर

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नहरों में आया पानी, कल से हो जाएगी शहर में जलापूर्ति रेगुलर
चार दिन देरी से नहरों में आया पानी, शहर में जल संकट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। तय समय से पांच दिन बाद नहरों में पानी रविवार को आया है। नहरों में पानी देरी से पहुंचने के कारण पिछले चार दिनों से पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शहर के कई मोहल्लों और कॉलोलियों में चार दिन से पानी नहीं आया है। वहीं, अभी भी लोगों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। पानी सप्लाई व्यवस्था सुचारू मंगलवार तक होने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि रविवार शाम तक स्टोरेज टैंकों तथा सोमवार सुबह तक फिल्टर टैंकों में पानी पहुंच जाएगा। जिसके बाद पानी फिल्टर होकर मंगलवार सुबह से रेगुलर आपूर्ति करने लगेगा। इसके बाद शहर में पेयजल समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर नारनौल में पेयजल आपूर्ति नहरों पर आधारित है। इसके लिए शहर में दो जगह वाटर टैंकों का निर्माण किया गया है। नहरों में पानी आने पर इन वाटर टैंकरों को भरा जाता है। जिसके चलते शहर में करीब 900 लाख गैलन पानी विभिन्न टैंकों में एकत्र हो जाता है, जो शहर की एक लाख की आबादी के लिए 15 दिन पर्याप्त होता है। 15 दिन बाद नहर आने पर पुन: इन टैंकों को भरा जाता है, लेकिन इस बार मई माह में केवल दस दिन ही नहर आई थी। जिसके कारण नसीबपुर में बने वाटर टैंक करीब दो-दो फुट तक खाली रह गए थे। नहर 27 जून से पहले आने की संभावना थी लेकिन 1 जुलाई को पानी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां से आता है शहर में पानी
शहर में पेयजल आपूर्ति करने के लिए रेवाड़ी रोड पर चार वाटर टैंक बनाए गए हैं। वहीं नसीबपुर गांव में भी दो वाटर टैंकों का निर्माण किया गया है। रेवाड़ी रोड पर बने दो वाटर टैंकों में 40-40 लाख गैलन पानी तथा एक में 80 लाख व एक बड़े टैंक में 160 लाख गैलन पानी आता है। इस प्रकार तीनों टैंकों में 320 लाख गैलन पानी हो जाता है। वहीं नसीबपुर में बने दो वाटर टैंकों में 286-286 लाख गैलन पानी की क्षमता है। इस हिसाब से करीब 900 गैलन पानी 15 दिन के लिए शहरवासियों के लिए जमा हो जाता है।

तीन दिन में होती है एक बार पेयजल आपूर्ति
विभाग ने शहर में 115 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पानी देने के हिसाब से तीन दिन में एक बार पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल बनाया है। जिसके तहत अलग-अलग मोहल्लों के हिसाब से तीन दिन यानी एक दिन छोड़कर अगले दिन पानी आपूर्ति होता है।


नहरों में पानी आ गया है। शाम तक पानी स्टोरेज टैंक फिर फिल्टर टैंक तक पहुंच जाएगा। सोमवार शाम तक या मंगलवार सुबह से वाटर सप्लाई रेगुलर हो जाएगी। प्रयास यह रहेगा कि सोमवार से ही वाटर सप्लाई रेगुलर हो।
-गोपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed