फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   समन्वयकों ने गांवों में जाकर किया लोगों को सफाई के प्रति जागरूक

समन्वयकों ने गांवों में जाकर किया लोगों को सफाई के प्रति जागरूक

Wed, 20 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
समन्वयकों ने गांवों में जाकर किया लोगों को सफाई के प्रति जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को समन्वयकों ने विभिन्न गांवों में जाकर खुले में शौच ना करने व साफ-सफाई के बारे में लोगों को जानकारी दी। समन्वयकों ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ में ग्राम पंचायत बैरावास, सतनाली में सुरेहती जाखल, नारनौल में गहली, नांगल चौधरी में नायन, सिहमा में जाट गुवाना व निजामपुर में स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक व मोटिवेटरस ने लोगों को साफ-सफाई व पालीथिन मुक्ति के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि गंदगी बीमारियों को बढ़ावा देती है। इससे शारीरिक, आर्थिक व मानसिक नुकसान भी होता है। उन्होंने बताया बताया कि खाना खाने से पहले व शौच जाने के बाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को साबुन से हाथ अच्छे से धोने की आदत डालनी चाहिए ताकि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। गांवों में स्वच्छता समन्वयकों सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया एवं उनकी सफाई करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed