{"_id":"5aff28ec4f1c1bdb408b65e3","slug":"31526671596-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा प्रशासन जेसीबी और वालिंटियर से उठवाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा प्रशासन जेसीबी और वालिंटियर से उठवाएगा कूड़ा
Updated Sat, 19 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
नगरपालिका कार्यालय में शुक्रवार देर शम आठ बजे सफाई कर्मचारियों एवं नगरपालिका अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिका एमई अंकित वशिष्ठ, जेई कृष्ण कुमार, पार्षद सुरेंद्र बंटी, मनीष एवं सफाई कर्मचारी के उप प्रधान पंकज सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में एमई अंकित वशिष्ठ ने कर्मचारियों से कहा कि वे नगरपालिका में कोई सफाई कर्मचारी नया नहीं रखेंगे बल्कि जेसीबी एवं वालंटियर्स से कूड़ा उठवाएंगे। इस पर सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर कोई दूसरा कर्मचारी आकर यहां काम करेगा तो वो इसका विरोध करेंगे।
हरियाणा चीफ सेक्रेट्री के आदेशों के बाद नगरपालिका प्रशासन कूड़ा उठाने के लिए हरकत में आएगा। इसके लिए उन्होंने पहले सफाई कर्मचारियों से मीटिंग की ताकि आगे कूड़े उठान पर कोई परेशानी न हो। नगरपालिका अधिकारियों ने रात को ही दो जेसीबी हायर की और रात को विभिन्न स्थानों पर कूड़ा उठान का कार्य शुरू करवा दिया।
दिन में आज कोई टैंपों कूड़ा उठाने के लिए नहीं गए जबकि तीन ट्रैक्टरों के टायरों की कर्मचारियों ने हवा निकाल दी।
कूड़ा उठाने पर पहले जताई सहमति बाद में किया मना
नगरपालिका सफाई कर्मचारी की प्रधान राजबाला ने बताया कि उनकी अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी। मीटिंग में सफाई कर्मचारियों ने काम नहीं करने का निर्णय लिया। अधिकारी उन पर कूड़ा उठवाने के लिए बार-बार दबाव बना रहे हैं। उनके मना करने पर भी वो नहीं मान रहे। अगर पालिका अधिकारी कूड़ा उठवाते हैं वो इस बात से सहमत नहीं है।