{"_id":"635d680da41ac42b7c3162e8","slug":"3125-police-personnel-will-take-over-the-command-of-security-narnol-news-rtk662080164","type":"story","status":"publish","title_hn":"3125 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3125 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
नारनौल। पंचायत चुनाव में 3175 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा की कमान संभालेंगेे। गुरुग्राम और रेवाड़ी से 2350 पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी रिजर्व भी रखे गए हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर तैनात किया जाएगा। जिले के 39 गांवों में 106 संवेदनशील तथा 29 गांवों में 96 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। काल 112 की सभी 16 गाड़ियां अलर्ट मोड पर रहेंगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग की सभी गाड़ियां पर पेट्रोलिंग पर रहेंगी।
एसपी विक्रांत भूषण ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। ग्रामीणों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है, किसी को डराने-धमकाने की कोशिश करता है तो उसके संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसपी ने पुलिस लाइन नारनौल में दिशानिर्देश देकर पोलिंग बूथों की ओर रवाना किया। उन्होंने कर्मचारियों को बिना किसी भेदभाव से करने के निर्देश दिए। कहा कि पेट्रोलिंग कर लोगों पर पैनी नजर रखेंगी तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर रिपोर्ट कर स्थिति को संभालेंगी। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी द्वारा ईवीएम सुरक्षित जमा कराने तक उन्हें अपनी ड्यूटी सतर्कता एवं सावधानी से करने की आवश्यकता है। एएसपी, डीएसपी, सीआईए तथा स्पेशल स्टाफ की टीमें भी पेट्रोलिंग पर रहेंगी। आमजन से अपील करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस का सहयोग करें तथा किसी प्रकार की आचार संहिता का उल्लंघन का अंदेशा होता है या किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो उसकी तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें।