फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   310 farmers will get tubewell connections, corporation issued work order

Mahendragarh-Narnaul News: 310 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन, निगम ने किए वर्क ऑर्डर जारी

Thu, 26 Jun 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
310 farmers will get tubewell connections, corporation issued work order
नारनौल। बिजली निगम ने शुक्रवार को 310 ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया है। वर्क ऑर्डर के तहत 6 माह में जिलेभर में 310 ट्यूबवेल कनेक्शन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नारनौल डिविजन में 186 और महेंद्रगढ़ डिविजन में 124 ट्यूबवेल कनेक्शन लगाए जाएंगे। फरवरी से अब तक 5 माह में बिजली निगम द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए यह तीसरा वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। पहले जारी किए दो वर्क ऑर्डर के तहत जिले भर में करीब 1400 से ज्यादा ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए खेतों में बिजली के खंभे और तार लगाने का कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन

अब केवल ट्रांसफार्मर और मीटर कनेक्शन का कार्य शेष है। एक वर्ष के कार्य काल में पहले 6 माह के दौरान ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाते हैं। यह छह महीनों में ट्यूबवेल कनेक्शन देने का कार्य किया जाता है। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया इस वर्ष 13 जनवरी को शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए इस वर्ष 13 जुलाई तक ही वर्क ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वर्क ऑर्डर केवल उन उपभोक्ताओं के लिए जारी किए जाते हैं, जिन्होंने कनेक्शन के आवेदन के बाद सहमति राशि, लागत राशि और मोटर बिल जमा करवा दिया है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2023 तक कुल 2131 लोगों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। लेकिन बहुत कम उपभोक्ताओं ने ही लागत राशि जमा करवाई है।

इंसेट

कहां कितने ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे
नारनौल डिविजन
स्थान ट्यूबवेल कनेक्शन की संख्या
सिहमा 75
नारनौल ग्रामीण 50
अटेली 28
नांगल चौधरी 33
-----
महेंद्रगढ़ डिविजन
स्थान ट्यूबवेल कनेक्शन की संख्या
महेंद्रगढ़ शहरी 15
कनीना 72
बुचावास 35
सतनाली 02
-------------
वर्जन
ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए इस साल तीसरा वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। दो वर्क ऑर्डर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस वर्ष 13 जुलाई तक ही ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। इसलिए जिन लोगों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, उनसे अपील है कि 13 जुलाई से पहले-पहले लागत राशि जमा करवाएं।
जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed