{"_id":"69e3c5d384f7f4bd6500d9e8","slug":"31-players-participated-in-trials-list-of-21-to-be-released-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125745-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्रायल में 31 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 21 को जारी होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्रायल में 31 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 21 को जारी होगी सूची
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉकी खेल मैदान में हॉकी नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिया गया। ट्रायल प्रक्रिया में कुल 31 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को कमेटी की ओर से चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
कोच कपिल ने बताया कि शनिवार को खिलाड़ियों का हॉकी नर्सरी के लिए ट्रायल करवाया गया। ट्रायल में 31 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन होगा जबकि 10 खिलाड़ियों का अतिरिक्त मौका दिया जाएगा।
यदि कोई चयनित खिलाड़ी भविष्य में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीभगवान ने बताया कि कनीना क्षेत्र में हॉकी की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों मेहनत और अनुशासन में रहकर निरंतर अभ्यास से ही राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी और भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।