फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   306 beneficiaries from 9 villages received plots

Mahendragarh-Narnaul News: 9 गांवों के 306 लाभार्थियों को मिले प्लॉट

Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
306 beneficiaries from 9 villages received plots
फोटो 05पात्र लोगों को संबो​धित करते हुए सीईओ। डीपीआरओ
नारनौल। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को जिले के पात्र लाभार्थियों को सभागार में ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से आवासीय प्लॉटों का आवंटन किया गया। ये कार्यक्रम जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर वंचित और जरूरतमंद को घर जैसी मूलभूत सुविधा वरीयता के आधार पर उपलब्ध हो। इसी कड़ी में पात्र लाभार्थियों के लिए प्लॉट वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन ग्रामीण परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान की गई है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार 1.80 लाख तक है। इस आवंटन के बाद जिले की पंचायतों में 100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट लाभार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉटों का भौतिक कब्जा लाभार्थियों को सड़कें, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति और बिजली जैसी बुनियादी ढांचा पूरा होने के बाद ही सौंपा जाएगा। लाभार्थी को एमएमजीएवाई-2.0 पोर्टल के माध्यम से 1000 रुपये का एकमुश्त शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद लाभार्थी अपने आवंटन पत्र के साथ बीडीपीओ के समक्ष प्रस्तुत होंगे।

इन 9 गांवों के लाभार्थियों को मिले प्लॉट
सीईओ उदय सिंह ने बताया कि ब्लॉक कनीना में गूढा के 30, खेड़ी के 90 और सेहलंग के 39 पात्र लाभार्थियों को प्लॉट मिले। ब्लॉक महेंद्रगढ़ में सीसोठ के 25, डेरोली जाट के 11 और दोखेरा के 13 लाभार्थियों को प्लॉट मिले। ब्लॉक नांगल चौधरी के कमानिया से 23, नारनौल ब्लॉक के मंडलाना से 12 और ब्लॉक सतनाली के सतनाली गांव से 63 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed