फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   300 teachers of government schools will be trained

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों के 300 शिक्षकों का होगा प्रशिक्षण

Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
300 teachers of government schools will be trained
फोटो संख्या:79- डायट महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। जिले के 150 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 8 व 9 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोर अवस्था में विद्यार्थियों के जीवन में आने वाले बदलाव को लेकर मार्गदर्शन करते लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

डायट के उपप्रचार्य व प्रशिक्षण शिक्षक डॉ. ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि एससीईआरटी के दिशानिर्देश में जिले के 150 सरकारी स्कूलों के महिला व पुरुष अध्यापकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य 10 से 19 साल के विद्यार्थियों में किशोर अवस्था के समय शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में बदलाव आना शुरू हो जाता है। अधिकतर विद्यार्थियों को किशोरावस्था के समय काफी समस्याएं सामने आती है। अधिकतर तौर पर छात्राओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में अध्यापिकाओं के माध्यम से छात्राओं की परेशानी को दूर किया जा सकता है और अध्यापकों के माध्यम से छात्रों को सही तरीके से जानकारी दी जा सकती है। शिविर में अध्यापकों को कुल चार विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें किशोरावस्था व उसकी चुनौतियां, साइबर क्राइम, मनोविज्ञान और जीवन कौशल विषय शामिल होंगे। शिक्षक को सहानुभूति और संवाद कौशल से सशक्त बनाना। विद्यार्थियों को तनाव, साथियों के दबाव और डिजिटल चुनौतियों से निपटने में मदद करना शामिल होगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। आठ अक्तूबर को प्रथम चरण में महेंद्रगढ़ के 90 व नांगल चौधरी के 60 महिला व पुरुष शिक्षक शामिल किया जाएगा। नौ अक्तूबर को कनीना, नारनौल व अटेली के 150 महिला व पुरुष शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में 150 सरकारी स्कूलों के 300 महिला व पुरुष शिक्षक शामिल किया जाएगा। शिविर 8 से 9 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। सभी शिक्षकों को सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से जानकारी दी जाएगी।

वर्जन...
डायट महेंद्रगढ़ में आठ व नौ अक्तूबर को जिले के 150 सरकारी स्कूलों के 300 महिला व पुरुष शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। शिविर में किशोर अवस्था में विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाएगी व उनका मार्गदर्शन के बारे में जागरूक किया जाएगा। शिविर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।- सुनील दत्त, प्राचार्य, डायट महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed