फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   30 winning players will participate in state level yoga competition

Mahendragarh-Narnaul News: 30 विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
30 winning players will participate in state level yoga competition
फोटो नंबर- 26सुमित।
नारनौल। क्षेत्र में बुजुर्ग व युवा सहित अनेक लोग नियमित रूप से योग कर स्वस्थ जीवन की राह अपना रहे हैं। वहीं 8 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग योग प्रतियोगिताओं में भी भाग ले रहे हैं। गत 8 जून को आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28, 28 से 40 , 40 से 60 और 60 से अधिक आयु वर्ग में अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें कुल 30 विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी योग प्रतियोगिता के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिलाओं में सुमित ने प्रथम और पुरुष वर्ग में 60 से अधिक उम्र आयु वर्ग में धर्मवीर वर्मा ने प्रथम व राजेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

---
योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, योग के प्रभाव को पूरे विश्व ने माना व अपनाया है। पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र के लोगों में भी योग के प्रति जागरूकता आई है, योग से शरीर लचीला और स्वस्थ रहता है। मैं लंबे समय से नियमित रूप से योग का अभ्यास कर रही हूं और दूसरे लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करती हूं। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन

सुमित
--------
योग प्रतियोगिता का आयोजन, लोगों को योग के प्रति जागरूक करने में सहायक है। गत वर्ष भी और इस वर्ष भी जिले भर से अलग-अलग आयु वर्ग के अनेक लोगों ने योग प्रतियोगिता में भाग लिया। मैं लंबे समय से योग कर रहा हूं और नियमित अंतराल पर योग कार्यक्रम में भाग लेता रहता हूं। इस बार राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जिस लेकर काफी उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed