फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   30 votes less than last time at Akbarpur Ramu booth

अकबरपुर रामू बूथ पर पिछली बार की अपेक्षा 30 वोट पड़े कम

Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
30 votes less than last time at Akbarpur Ramu booth
-नारनौल के अकबरपुर रामू बूथ पर वोट डालने के बाद खुशी जाहिर करतीं महिलाएं। - फोटो : Narnol
अकबरपुर रामू (मित्रपुरा) के बूथ नंबर-28 पर बुधवार को दोबारा से मतदान हुआ। सुबह गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था। लोग आरोपी युवक की रिहाई की मांग कर रहे थे। प्रशासन के समझाने के बाद सुबह सात बजे के बजाय पौने दस बजे मतदान शुरू हो सका। बूथ पर करीब 1159 मतदाताओं में से 824 (71 फीसदी) लोगों ने मतदान किया। इससे पहले सोमवार को हुए मतदान में 854 (73 फीसदी) लोगों ने वोट डाले थे।
विज्ञापन

बता दें कि गांव अकबरपुर रामू में बूथ नंबर-28 पर सोमवार को मतदान के दौरान सचिन (40) नामक युवक ने ईवीएम मशीन को जमीन पर गिरा दिया था। इससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने मतदान कराया संपन्न कराया था। लेकिन मशीन क्षतिग्रस्त होने से चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया। बुधवार को दोबारा मतदान कराया गया। सुबह गांव के लोगों ने मतदान करने से बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी युवक को छोड़ा जाए। युवक ने जान-बूझकर मशीन को नहीं गिराया था। इसी को लेकर बूथ के पास गांव वालों की पंचायत होने लगी। दूसरी ओर बीजेपी के प्रत्याशी ओपी यादव, कांग्रेस के राव नरेंद्र, जजपा की कमलेश व मानव आवाज पार्टी के राजेंद्र दलजीत चेतीवाल आदि बूथ पर पहुंचे। सुबह करीब पौने तीन घंटे तक मतदान कर्मी लोगों को इंतजार करते रहे। इसके बाद नारनौल के एसडीएम प्रीतपाल सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में प्रशासन उनका संभव सहयोग करेगा। इसके बाद नौ बजकर 45 मिनट पर वोटिंग शुरू हुई। डीसी जगदीश प्रसाद व एसपी दीपक सहारण भी पहुंचे। गांव की सरपंच मनोज देवी, महिपाल, महिपाल मास्टर, राज कुमार वकील, दिलीप व वेद प्रकाश ने बताया कि सचिन ने ईबीएम को जान-बूझकर नहीं गिराया था। उनका कहना है कि सचिन को जल्द रिहा किया जाए। कुछ लोगों ने बताया कि दोपहर में कोर्ट में सचिन की जमानत की याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन

824 लोगों ने किया मतदान
सुबह पौने दस बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 32 वोट पड़े थे। इसके बाद सुबह 10 :30 बजे 60 वोट व 11 बजे तक 110 लोगों ने मतदान किया। दोपहर बाद बूथ पर लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे 208, एक बजे 314, दो बजे 394 व तीन बजे तक 520 लोगों ने मत का प्रयोग किया। इसके बाद शाम चार बजे 640, पांच बजे 740 व शाम छह तक करीब 824 लोगों ने मतदान किया। बूथ पर कुल 1159 मतदाता हैं। इससे पहले सोमवार को हुए मतदान में 854 लोगों ने मतदान किया था। ऐसे में दूसरी बार 30 वोट कम पड़े। दो बार मतदान करने से लोगों के दोनों हाथों की अंगुली पर इंक लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह काम पर निकले लोग
सुबह लोग वोट डालने बूथ पर पहुंच,े लेकिन विवाद होने के कारण कुछ लोग ड्यूटी पर चले गए। जबकि कुछ लोग मजदूरी पर चले गए। ऐसे में पिछली बार से वोट दो फीसदी कम रहा। विवाद होने के कारण बूथ पर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। बूथ के अंदर भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। एसपी दीपक सहारण, एसडीएम नारनौल व डीएसपी समेत अन्य बूथ के अंदर काफी समय तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed