फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   30 thousand saplings were planted in a week in Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में एक सप्ताह में 30 हजार पौधे लगाए गए

Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
30 thousand saplings were planted in a week in Nangal Chaudhary
नांगल चौधरी।
विज्ञापन

प्रदेश के सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह के आह्वान पर नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में लगभग 30 हजार पौधे लगाए गए हैं। डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करके ही पर्यावरण का सुधार किया जा सकता है।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके नांगल चौधरी अंतिम टेल पर बसे क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए प्रयास किया जाए। वन विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई मंत्री के आह्वान पर गांव नांगल कालिया में 7 हेक्टेयर पर 3500 पौधे,नायन में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 हजार पौधे लगाए गए। गांव लूजोता में 5 हेक्टेयर पर 2500 पौधे, नांगल चौधरी में निजामपुर रोड पर 3750 पौधे लगाए गए हैं। गांव रामबास में 10 हेक्टेयर में 7500 पौधे, निजामपुर नांगल चौधरी रोड पर 3 हेक्टेयर में 1500 पौधे लगाए। सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह केवल पौधे लगाने तक ही सीमित ना रहे इन पौधों की देखभाल की भी समुचित व्यवस्था करें ताकि यह बड़े होकर पर्यावरण संतुलन को बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed