फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   3.71 coroes mustard missing from 23 farm

जिले की मंडियों में 23 फर्मों से 3.71 करोड़ रुपये की सरसों मिली गायब

Sun, 14 Jun 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
3.71 coroes mustard missing from 23 farm
जिले की अनाज मंडियों में 3.71 करोड़ रुपये की सरसों गायब हुई है। रिकार्ड के अनुसार मंडियों में 8403 क्विंटल सरसों गायब है। मौके पर सरसों नहीं मिलने पर कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने 23 फर्मों पर एफआईआर दर्ज कराई है। सरसों खरीद के इस काले खेल में अब तक फिजिकल वेरिफिकेशन पूरी नहीं हो सकी है। महेंद्रगढ़ जिले में सरसों खरीद के काले खेल की जांच 23 दिन से जारी है।
विज्ञापन

सरसों की खरीद को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे। सरसों खरीद के लिए अलग-अलग ढेरी नहीं बनाई जा रही थी। टोकन के हिसाब से मंडी में सरसों न आने की शिकायत थी। कागजों में भी फ्लूड लगाकर रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत भी थी। जब शिकायतें चंडीगढ़ तक पहुंचीं तो सरसों खरीद के काले खेल की जांच शुरू हुई। 21 मई को डीसी, एसपी ने पूरे प्रशासनिक अमले को जांच के लिए सभी मंडियों में भेजा। खुद भी सभी मंडियों का रिकार्ड जांचा। गड़बड़ी मिलने के बाद 19 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। 21 मई से ही सरसों खरीद बंद कर फिजिकल वेरिफिकेशन के आदेश दिए। फिजिकल वेरिफिकेशन का काम लंबा चौड़ा था, जिस कारण जांच एजेंसियों को दो सप्ताह से भी अधिक समय लगा। सरसों खरीद के इस खेल में अब तक 23 आढ़तियों/ फर्मों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली व नांगल चौधरी की मंडियों में गड़बड़ी मिली। इन मंडियों में करीब 8403 क्विंटल सरसों गायब है। रिकार्ड के हिसाब से इस सरसों का टोकन काटा जा चुका है। नियम के हिसाब से सरसों की भरी गाड़ी मंडी गेट पर पहुंचने के बाद टोकन काटा जाता है। इस टोकन को लेकर किसान मंडी परिसर में प्रवेश करता है। यहां आढ़ती के पास अपनी सरसों डालता है। यहां सरसों की अलग ढेरी लगाकर उसकी नमी जांची जाती है। परचेजर उस ढेरी को पास या रिजेक्ट करता है। तब सरसों की खरीद पूरी होती है। जब सरसों के मामले की जांच की गई तो इस 8403 क्विंटल सरसों की खरीद के लिए खरीद तक का काम हो चुका था। लेकिन काम केवल कागजों में ही हुआ था। मौके पर यह सरसों मिली ही नहीं।
विज्ञापन

जिले की चारों मंडियों के सचिव निलंबित
जिले में चार अनाज मंडियां हैं। जिसमें महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना, नांगल चौधरी की अनाज मंडी हैं। इन चारों मंडियों के सचिवों को 28 मई को एक साथ निलंबित किया गया था। अन्य मंडियों के अधिकारियों या असिस्टेंट सेक्रेटरी को कार्यभार सौंपा गया है। मौके पर फिजिकल वेरिफिकेशन में सरसों नहीं मिलने के लिए इनको जिम्मेदार माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ मंडी में सबसे अधिक गड़बड़ी
कनीना में 1818.45, अटेली में 319.05, नारनौल 603.45, नांगल चौधरी में 746 क्विंटल व महेंद्रगढ़ में 4316 क्विंटल सरसों कम मिली। चारों मंडियों में कुल 8403 क्विंटल सरसों गायब मिली। जिसमें महेंद्रगढ़ मंडी में आधी से अधिक 4316 क्विंटल सरसों गायब पाई गई है। यहां यह भी बता दें कि महेंद्रगढ़ मंडी में खरीद एजेंसी सबसे कम संख्या में थी।
नुकसान का आकलन अलग अलग
मंडियों में करीब 8403 क्विंटल सरसों कम मिलने पर 23 फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दो मंडियों महेंद्रगढ़, नारनौल ने नुकसान का आंकलन सरसों के 4425 रुपये के हिसाब से तय किया है। नांगल चौधरी, कनीना व अटेली मंडियों में 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान माना है। इन मंडियों के विपणन अधिकारियों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि यह एजेंसी मार्केट में 4200 रुपये के हिसाब से सरसों खरीद कर उसे सरकार को 4425 रुपये के हिसाब से बेच रही थी।

मंडी --एजेंसी --बैग कम मिले ------क्विंटल कम मिली
कनीना- मनीष ट्रेडर्स- 1248 - 561.6
कनीना -भवगती ट्रेडर्स- 116- 52.2
कनीना- बालाजी इंटर प्राइजेज- 892- 401.4
कनीना- शिव नरेेश -639- 287.55
कनीना- डिंपल ट्रेडिंग कंपनी- 271-121.95
करीरा- करीरा फार्मर प्रोडूसर- 649- 292.05
कनीना -डिपंल ट्रेडर कंपनी-226 - 101.7
अटेली -जगदीश प्रकाश चंद- 322- 144.9
अटेली- मातेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी-387-174.15
महेंद्रगढ़-घनश्याम दास बिशन दयाल -1008- 504.9
महेंद्रगढ़- हनुमान प्रसाद बाल मुकुन्द- 2475- 1237.55
महेंद्रगढ़- तायल ट्रेडिंग कंपनी - 408- 204
महेंद्रगढ़-श्री बाला जी ट्रेडिंग कंपनी- 440-220
पाली -अजय एंड कंपनी - 4300- 2150.30
नारनौल -छाजूराम नितेश कुमार- 459 बैग- 206.55
नारनौल -जयश्री ओवरसिज- 502 बैग- 225.9
नारनौल -कुुतुबपुुर एग्रो- 380 बैग- 171
नांगल चौधरी में फलूड का खेल
नांगल चौधरी की मंडी में रिकार्ड के साथ फ्लूड लगाकर छेड़छाड़ की गई है। यहां सात खरीद एजेंसियों के रिकार्ड में स्टॉक कम मिला। अग्रवाल खाद भंडार, सागर ट्रेडर्स, दहिया ट्रेडिंग कंपनी, भागचंद जय सिंह, जय भवानी ट्रेडर्स, सरपंच ब्रदर्स के यहां 1492 कट्टे यानी 746 क्विंटल सरसों कम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed