{"_id":"5f56730d8ebc3e6156362110","slug":"2lakh-thugs-in-the-name-of-army-recruitment-fake-call-letter-handed-over-narnol-news-rtk572492882","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के नाम पर 2 लाख ठगे, फर्जी कॉल लेटर थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के नाम पर 2 लाख ठगे, फर्जी कॉल लेटर थमाया
विज्ञापन
सेना में भर्ती के नाम पर एक रिटायर्ड सैनिक ने दो लाख रुपये ठग लिए। सेना भर्ती के नाम का फर्जी कॉल लेटर भी थमा दिया। दिल्ली में सेना क्लर्क भर्ती की परीक्षा का जो कॉल लेटर दिया गया उस दिन वहां कोई परीक्षा ही नहीं थी। जब परीक्षार्थी ने पूछा तो आरोपी ने कहा कि आपका एग्जाम करा दिया है।
सतनाली निवासी राधेश्याम पुुरोहित ने बताया कि सतनाली के ही सुुरेंद्र जो सेना से रिटायर हो चुका है ने मुझे झांसा दिया कि वह युवाओं को सेना में भर्ती करवाता है। राधेश्याम ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सुरेंद्र के बहकावे में आ गया। उसने अपने दोहते को मिलिट्री में लगवाने के लिए सुरेंद्र सिंह को जनवरी 2019 में 2 लाख रुपये दिये थे। मेरा दोहते सिरसा निवासी राहुल तिवाङी के नाम का एडमिट कार्ड हमें दिया। जिसमें 24 फरवरी को 2019 को दिल्ली के आर्मी परेड ग्राउंड का पता दिया गया। हमें पता लगा कि इस तारीख को वहां कोई पेपर ही नहीं था। हमने जब सुरेंद्र से पूछा तो उसने कहा कि आपका पेपर करा दिया है। करीब एक महीने बाद सुरेंद्र हमारे पास एक कागज लेकर आया। जिसे वह रोल नंबर लिस्ट बता रहा था। इस पर हस्ताक्षर कराकर ले गया। इस कागज पर आर्मी के किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। इस कागज पर कहीं भी आर्मी हेड क्वार्टर भी नहीं लिखा था। राधेश्याम ने कहा कि इस तरह के फ्रॉड तरीके से तैयार किए कागज दिखाकर सुरेंद्र हमें ठगता रहा। काफी समय तक भर्ती नहीं हुई तो हमने पैसे वापस मांगे। वह आजकल , एक दो दिन कहकर टालता रहा। राधेश्याम ने बताया कि मेरे पास सुरेंद्र की फोन कॉल रिकार्ङिंग है। वह गांव के भोले-भाले लोगों से पैसे ठगता है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।