{"_id":"6427327462a82b61500b7fd4","slug":"29-khokha-traders-did-not-get-place-or-employment-protested-by-bursting-tomatoes-narnol-news-c-17-1-109865-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 29 खोखा व्यापारियों को न जगह मिली न रोजगार, टमाटर फोड़कर किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 29 खोखा व्यापारियों को न जगह मिली न रोजगार, टमाटर फोड़कर किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड पर पिछले साल 31 मार्च को तोड़े गए तहबाजारी के 29 खोखा व्यापारियों ने शुक्रवार को टमाटर फोड़कर सरकार व नगरपालिका के विरुद्ध प्रदर्शन किया। 31 मार्च को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा शहर के रेलवे रोड पर तहबाजारी के तहत रखे गए 30 खोखों को भारी पुलिस बल की तैनाती में तोड़ दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने 45 दिन धरना-प्रदर्शन किया था। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सहित अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं ने खोखा व्यापारियों को अन्य स्थान पर खोखे लगवाने का आश्वासन दिया था। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी खोखा व्यापारियों को न तो जगह मिली है और न ही खोखे लगाने दिए। रोष स्वरूप शुक्रवार को खोखा व्यापारी व सामाजिक संगठनों ने टमाटर फोड़कर नगर पालिका व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान लगातार संघर्ष किया जा रहा है। मांग को लेकर सीएम से लेकर प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन रमेश सैनी भी पहुंचे और सभी खोखा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आप लोगों को जल्द ही जगह देकर रोजगार देने का काम करेंगे। इसके लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव पास कर दिया गया है।
बता दें कि 31 मार्च 2022 वर्ष को रेलवे रोड पर तहबाजारी के तहत 29 खोखो को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया, जिससे नाराज खोखा व्यापारियों ने डेढ़ माह तक पुलिस लाइन के सामने धरना दिया था। धरने को राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया था। उस समय पूर्व शिक्षामंत्री ने आश्वासन दिया था कि नगर पालिका की सरकार बनते ही पहली कलम से उनको दूसरी जगह दी जाएगी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इन सभी खोखा व्यापारियों को नगर पालिका की तरफ से अभी तक न तो कोई जगह दी है और न ही उन्हें खोखा लगाकर रोजगार दिया जा रहा। एक वर्ष से व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।