फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   250 people gave up drugs

Mahendragarh-Narnaul News: 250 लोगों ने नशे से किया तौबा

Mon, 06 Jan 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
250 people gave up drugs
फोटो नंबर-08नारनौल का नागरिक अस्पताल।
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र के लोगों को नशे से दूर रखने और पीड़ितों के उपचार के लिए विशेष अभियान चला रहा है। वर्ष 2024 में नशे से ग्रसित करीब तीन हजार लोगों का उपचार किया गया है। वहीं लोगों को नशे से दूर रखने व उपचार के लिए प्रत्येक सप्ताह विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाते हैं। 250 लोगों ने नशे को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष नशे से ग्रसित जिन लोगों का उपचार किया गया। उनमें 25 से 40 साल के लोगों की संख्या अधिक रही। इनमें अधिकतर शराब, गांजा, चिट्टा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन की लती थे। नशे की लत में पड़ने का सबसे बड़ा कारण गलत संगत है। गलत संगत के कारण युवा नशे के लती हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।
विज्ञापन


नशे से ग्रसित लोगों का उपचार करने के लिए नागरिक अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध है। ओपीडी के अलावा नशामुक्ति वार्ड भी बनाया गया है। बीते वर्ष नशे से ग्रसित करीब तीन हजार लोगों का उपचार किया गया। इसमें से 250 लोगों ने नशे को छोड़ दिया है। उपचार शुरू होने के बाद काफी समय तक मरीज की गतिविधियों की परिजनों से जानकारी ली जाती है। नशे से ग्रसित कुछ मरीज ऐसे भी है, जो उपचार के दौरान कुछ समय के लिए नशा छोड़ देते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से नशा करने लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
प्रयास है कि नशे से पीड़ितों का बेहतर उपचार कर उन्हें सामान्य जीवन जीने का हक दिया जाए। हर सप्ताह जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक किया जाता है। क्षेत्र के लोगों से विशेष तौर पर युवाओं से अपील है कि नशे से दूरी बनाए रखें। दूसरों को भी प्रेरित करें। नशे के कारण आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक पतन का सामना करना पड़ता है। -डॉ. अनिल यादव, मनोरोग चिकित्सक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed