फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   250 chambers to be built for lawyers, applications till November 5

Mahendragarh-Narnaul News: वकीलों के लिए बनेंगे 250 चैंबर, आवेदन 5 नवंबर तक

Thu, 16 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 16 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
250 chambers to be built for lawyers, applications till November 5
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं के लिए 250 चैंबर बनाए जाएंगे। इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं ताकि चैंबरों की संख्या का अनुमान लगाया जा सके।
विज्ञापन

आवेदन प्रस्तावित चेंबरों की संख्या से अधिक प्राप्त होने पर जिला बार एसोसिएशन प्रस्तावित चैंबरों की संख्या को बढ़वाने का प्रयास भी करेगी।इसके बाद भी यदि बिल्डिंग कमेटी द्वारा पास की गई चैंबरों की संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो आवेदकों का चयन ड्रॉ प्रणाली से किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की बीएंडआर ब्रांच ने 26 सितंबर को भेजे गए पत्र में चीफ आर्किटेक्ट हरियाणा, चंडीगढ़ को नए चैंबर्स की ड्राइंग व ले आउट प्लान तैयार करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि प्रत्येक चैंबर के लिए दो अधिवक्ताओं का संयुक्त आवेदन निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रस्तुत किया जाएगा। आवेदन के साथ 20,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, जिला बार एसोसिएशन के पक्ष में संलग्न किया जाएगा। साथ ही दोनों आवेदनकर्ता या तो एक संयुक्त 20,000 रुपये का या दो अलग-अलग 10,000 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जमा करा सकते हैं।
इंसेट
चैंबर्स के लिए जिला बार एसोसिएशन ने पंचायत भवन के सामने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में नया खाता भी खुलवाया है। इसमें नए चैंबर्स से संबंधित डीडी जमा किए जाएंगे।
जिन अधिवक्ताओं को पहले से चेंबर अलॉट किया जा चुका है, जिन अधिवक्ताओं ने पुराने चैंबर या उसका कोई भी भाग ट्रांसफर किया है, 26 सितंबर के बाद यदि किसी अधिवक्ता ने किसी अन्य बार एसोसिएशन से ट्रांसफर करवाकर नारनौल बार एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त की है, आवेदक के पास उनके नाम से प्रदेश में कही भी चेंबर अलॉट है तो वह पात्र नहीं माने जाएंगे।

साथ ही इच्छुक अधिवक्ताओं की ओर से एसोसिएशन का कोई बकाया लंबित नहीं होना चाहिए। आवेदन पांच नवंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र बार एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed