{"_id":"682e1d97a20f77f581090d02","slug":"25-kho-kho-players-sweat-for-5-hours-in-bhojavas-village-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117268-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास गांव में खो-खो के 25 खिलाड़ी 5 घंटे बहा रहे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास गांव में खो-खो के 25 खिलाड़ी 5 घंटे बहा रहे पसीना
विज्ञापन
फोटो संख्या:73-गांव भोजावास खेल नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी--स्रोत- ग्रामीण
इंद्रजीत शर्मा
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में ग्राम पंचायत में खेल नर्सरी की स्वीकृति अप्रैल में दी गई है। इसमें तीन आयु वर्ग में खो-खो के 25 खिलाड़ी प्रतिदिन पांच घंटे पसीना बहाकर खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। ग्राम पंचायत ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जरूरत का सामान उपलब्ध करवा एक कोच की तैनाती की हुई है।
कोच दीपक सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की ओर से खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी जो खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं यह आने वाले समय में राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 10 खिलाड़ी, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के 10 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के पांच खिलाड़ी सुबह-शाम पांच घंटे अभ्यास कर रहे हैं। ग्राम पंचायत की तरफ से खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध करवा दी है। अब यह खिलाड़ी वर्षभर में खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
वर्जन
खो-खो के लिए खेल मैदान में खेल नर्सरी की स्वीकृति के बाद से ही ग्राम पंचायत ने खिलाड़ियों की जरूरतों के हिसाब से सभी प्रकार का सामान उपलब्ध करा दिया है। वर्तमान में 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से कोच की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
-सरपंच ओमलता, ग्राम पंचायत भोजावास।