{"_id":"661f0e78c84a3b3d4108b62a","slug":"25-citizens-raised-problems-before-the-deputy-commissioner-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108868-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 25 नागरिकों ने रखी उपायुक्त के समक्ष समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 25 नागरिकों ने रखी उपायुक्त के समक्ष समस्याएं
Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगे कैंप कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने लगभग 25 शिकायतें सुनी जिनमें से अधिकतर का मौके पर निपटारा किया। शेष शिकायतों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भेज कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पाली गांव के सरपंच देशराज द्वारा सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं शिकायत रखने पर उपायुक्त ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग करें और तुरंत प्रभाव से नाले में डाली गई मिट्टी को हटाएं और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाए। मेघनवास सहित अनेक अन्य ग्रामीणों ने रास्ते पर अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें रखी। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल, बीईओ अलका लांबा, कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, एसईपीओ कृष्णपाल, प्रवीन कुमार, डीसी रीडर सुनील जांगड़ा, बिजली विभाग से हिमांशु जांगड़ा, क्रिड विभाग से अनीता सैनी, रवि तंवर बसई, महिला एवं बाल विकास विभाग से संदीप कुमार, बागवानी विभाग से सहीराम, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।