फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 active cases of corona left in the district

जिले में कोरोना के सक्रिय 24 केस बचे

Thu, 10 Mar 2022 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
24 active cases of corona left in the district
जिले में कोरोना के मामलों में गिरावट आने लगी है। वीरवार को जिले में मात्र एक नया मामला आया। जबकि सात कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कोरोना के सक्रिय 24 मरीज बचे हैैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में वीरवार को एक नया कोरोना संक्रमित केस आया। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24737 हो गई है। अब तक जिले में कुल 24549 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 164 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में वर्तमान में कोरोना के 24 केस सक्रिय है। जिले में 10 मार्च तक 249398 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 115012 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 539355 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1667 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वीरवार को भड़फ में एक नया कोरोना केस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed