फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   23 companies selected 140 youth in the employment fair.

Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार मेले में 23 कंपनियों ने 140 युवाओं का किया चयन

Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
23 companies selected 140 youth in the employment fair.
नारनौल। सरकार रोजगार सृजन के लिए कई कदम उठा रही है। साथ ही युवाओं का कौशल विकास भी बढ़ा रही है ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। वहीं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के प्रयास हो रहे हैं। नए साल से जिला की स्वयं सहायता समूह के लिए नारनौल शहर में सांझा बाजार शुरू किया जाएगा। उक्त बातें एडीसी वैशाली सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में कहीं।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण विकास कि तरफ से लगे इस एक दिवसीय रोजगार मेले में 23 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें 500 बच्चों ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 170 बच्चों का इंटरव्यू हुआ, जिनमें से 140 युवाओं का चयन किया गया है। चयनित युवाओं को अतिरिक्त उपायुक्त ने जॉब कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में 1400 स्वयं सहायता समूह से लगभग 14000 महिलाएं जुड़ी हुई है। अब जिला स्तर पर इन समूहों के उत्पाद को बाजार देने के लिए शहर में सांझा बाजार लगाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन स्थान का चयन कर रहा है। इस मौके पर एडीसी ने 79 स्वयं सहायता समूह को 2.35 लाख का सरकारी ग्रांट का चेक सौंपा। वही 24 स्वयं सहायता समूह को बैंकों के माध्यम से 90 लाख रुपये के ऋण का चेक दिया गया। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर विजय सिंह, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर मनोज बंसल, दीनदयाल उपाध्याय योजना के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर मनवीर व योगेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आफताब अहमद, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर खुर्शीद खान व जिला कार्यात्मक प्रबंधक ईश्वर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed