{"_id":"67b8cc92e93552db630b6474","slug":"227-students-selected-in-level-2-from-the-district-will-appear-in-level-3-examination-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121627-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले से लेवल-2 में चयनित 227 विद्यार्थी देंगे लेवल-3 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले से लेवल-2 में चयनित 227 विद्यार्थी देंगे लेवल-3 की परीक्षा
Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। 28 जनवरी को हुई बुनियाद लेवल-2 के परीक्षा परिणाम में जिले के 227 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से 121 छात्र और 106 छात्राएं हैं। अब ये विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 को परीक्षा देंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोचडीया से पीयूष सोनी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय झगडोली से संदीप एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालरी पनिहारा से वंश ने जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 मे जगह बनाई है। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ से सबसे अधिक 9 विद्यार्थियों का बुनियाद लेवल 3 की परीक्षा के लिए चयन हुआ है।
हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। पूरे हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना के तहत 9वी और 10वीं कक्षा के 5000 से अधिक विद्यार्थी 103 केंद्रों में कुल 206 कक्षा केंद्र पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले में चार मिशन बुनियाद सेंटर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली एवं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना बनाये गये हैं। राजकीय स्कूलों में चल रहे बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, टैबलेट व बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता दिया जाता है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविन्द्र कुमार ने बताया कि बुनियाद लेवल 3 की परीक्षा में कक्षा 6, 7 व 8 के गणित विषय से 5 सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। बुनियाद लेवल 1 और 2 की परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रशन पूछे गये थे। बुनियाद लेवल 3 की परीक्षा 20 अंक की होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद लेवल-2 का परिणाम जारी किया गया है। जिसे खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यालयों से साझा कर दिया गया है। साथ ही विभाग ने लिंक जारी किया है, जिस के माध्यम से विद्यालय बुनियाद लेवल-2 का परिणाम देख सकते हैं।