फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   21912 quintal of wheat purchased from 466 farmers on Tuesday in Mahendragarh, Kanina, Satnali

महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली में मंगलवार को 466 किसानों से 21912 क्विंटल गेहूं खरीदा

Tue, 13 Apr 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
21912 quintal of wheat purchased from 466 farmers on Tuesday in Mahendragarh, Kanina, Satnali
महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली में मंगलवार को 466 किसानों से 21912 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। महेंद्रगढ मंडी में मंगलवार को 31 किसानों से 1710.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। सतनाली में 103 किसानों से 11950 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। कनीना मंडी में 332 किसानों से करीब 8252 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

हैफेड परचेजर संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को 31 किसानों से 1710.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। मंडी में 422 बैग का उठान किया गया। सतनाली अनाजमंडी में मार्केट कमेटी ऑक्शन रिकॉर्डर हरिकिशन ने बताया कि मंगलवार को 103 किसानों से 11950 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जिसके साथ खरीद का आंकड़ा 86981.5 क्विंटल पर पहुंच गया है। मंडी से खरीदी गई फसल का उठान कार्य भी तजी से करवाया जा रहा है। अब तक 70 हजार बैग गेहूं का उठान करवा लिया गया है। कनीना मंडी में मंगलवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद जारी रही। मंगलवार को खंड के विभिन्न गांवों से 332 किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए मंडी में पहुंचे। हैफेड अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि कनीना मंडी में मंगलवार को 332 किसानों से करीब 8252 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। कनीना मंडी में अब तक 1595 किसानों से 56266 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार को मंडी से 22500 गेहूं के बैग का उठान कार्य करवाया गया है। अभी तक मंडी से करीब 82700 गेहूं के बैग का उठान कार्य करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed