फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अवैध खनन की शिकायत पर सेटेलाइट मैप के जरिए टोटल सर्वे मशीन से 5 घंटे पैमाइश

अवैध खनन की शिकायत पर सेटेलाइट मैप के जरिए टोटल सर्वे मशीन से 5 घंटे पैमाइश

Tue, 18 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की शिकायत पर सेटेलाइट मैप के जरिए टोटल सर्वे मशीन से 5 घंटे पैमाइश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी में अवैैध खनन की शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने टोटल सर्वे मशीन के जरिए करीब पांच घंटे तक पैमाइश की। गिरदावर और पटवारी की टीम पैमाइश की विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को सौंपेगी। पैमाइश के समय वन विभाग, खनन विभाग के अधिकारियों के अलावा दोनों गांवों के सरपंच भी उपस्थित रहे।
हरियाणा माइनिंग कंपनी ने वर्ष 2016 में गांव गढ़ी के पहाड़ को माइनिंग के लिए लीज पर लिया था। खुड़ाना गोशाला के पूर्व प्रधान और गांव बसई निवासी राकेश सिंह तंवर ने कुुछ समय पहले प्रशासन को शिकायत दी थी, जिसमें तंवर ने आरोप लगाया कि कंपनी गांव गढ़ी की बजाए खुडाना में अवैध खनन कर रही है। शिकायत पर सोमवार को माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार, वन विभाग के अधिकारी ओमपाल सिंह, पटवारी सुमित, गिरदावर शिव कुमार ,गांव खुडाना के सरपंच प्रतिनिधि ओमपाल, गांव गढ़ी के सरपंच ललित कुमार, शिकायतकर्ता राकेश सिंह तंवर सहित अन्य लोग पहाड़ पर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पैमाइश शुरू कराई गई। टीम ने करीब पांच घंटे तक मौके पर पहाड़ी एरिया का मुुआयना किया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी भी की गई। पैमाइश के दौरान पटवारी-गिरदावर की टीम ने माना कि खुडाना क्षेत्र में माइनिंग की गई है, लेकिन कितनी माइनिंग हुई इस बारे में मंगलवार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। दूसरी ओर हरियाणा माइनिंग कंपनी ने इस पैमाइश को मानने से इनकार कर दिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि वे दोबारा पैमाइश कराएंगे। शिकायतकर्ता राकेश तंवर ने कहा कि गांव में अवैध खनन की शिकायत लंबे समय से आ रही थी।
विज्ञापन


वर्जन
गांव में पैमाइश कराई गई है। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। प्राथमिक रिपोर्ट में गिरदावर ने माना है कि खुड़ाना गांव के क्षेत्र में अवैध माइनिंग हुई है। पहाड़ दोनों गांव के बॉर्डर पर हैं। रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति सही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, गांव खुडाना।

वर्जन
हम मौके पर गए थे। अब पैमाइश करने वाली टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। कंपनी को करीब सात हेक्टेयर जगह लीज दी गई थी। रिपोर्ट के बाद आगे का निर्णय होगा। गिरदावर की टीम ने सेटेलाइट मैप के जरिए पैमाइश की है।
- राजेश कुमार, इंस्पेक्टर, खनन विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed