{"_id":"5afc7f5d4f1c1be2408b5eb3","slug":"21526497117-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में पड़ी सरसों बारिश में भीगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में पड़ी सरसों बारिश में भीगी
Updated Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में पड़े सरसों के बैग भीगे
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। उठान धीमी होने की वजह से हैफेड के गोदाम में 17 हजार सरसों तथा 700 बैग गेहूं के पड़े हुए हैं। वहीं मंगलवार की देर रात हल्की बूंदाबादी होने सरसों के बैग भीग गए हैं। विभाग का कहना है कि रात को हल्की बारिश हुई थी जिसकी वजह से सिर्फ दो बैग भीगे हैं।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने दो दिन तेज आंधी एवं बारिश की चेतावनी दी हुई है। इसके बाद भी विभाग ने खुले में पड़े अनाज को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। बारिश होने के कारण पानी नीचे से बहुत से कट्टों में घुस भी गया जिससे सरसों सील गई। हैफेड मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि रात को बारिश इतनी तेज नहीं हुई कि सरसों खराब हो जाए। उन्होंने बताया कि एक दो बैग ही खराब हुए हैं जिनको हटा दिया गया है। बारिश से बचाने के लिए इनकी ढेर लगाकर उनको तिरपाल से ढक दिया जाएगा।