फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 50वां इंजीनियर दिवस

सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 50वां इंजीनियर दिवस

Sat, 16 Sep 2017 01:56 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 50वां इंजीनियर दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज प्रांगण में 50वां इंजीनियर दिवस मनाया गया। कॉलेज के रजिस्ट्रार मनोज यादव ने बताया कि इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया। इसमें इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए पर्यावरण और तकनीक को एक साथ लेकर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के रजिस्ट्रार मनोज यादव ने ‘मोक्षगुंडम विश्वश्रया’ पर प्रकाश डाला। वे भारतवर्ष के प्रथम सिविल इंजीनियर थे। तकनीकी में भारतवर्ष में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी पर बताते हुए कहा कि हम आज के युग में जिन भी सुविधाओं का उपयोग कर रहे है, ये सब तकनीकी शिक्षा से ही संभव हो सका है। बिना तकनीकी शिक्षा के विश्व इतनी उन्नति कभी नहीं कर सकता। विद्यार्थियों ने भी तकनीकी से जुड़ी कुछ रोचक बातें अपने गुरुजनों और सहपाठियों से सांझा की। इस अवसर पर संदीप ग्रेवाल, मुकेश देवी, अमन यादव, कैप्टन दर्शन सिंह, रविंद्र कुमार, विकास, संजय, संदीप कौशिक, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed