फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भिवानी रैली के लिए पूर्व सांसद ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

भिवानी रैली के लिए पूर्व सांसद ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Sun, 10 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी रैली के लिए पूर्व सांसद ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
25 सितंबर को रैली में पहुंचने का किया आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 104वीं जयंती 25 सितंबर को संघर्ष सम्मान दिवस के रूप में भिवानी में मनाई जाएगी। संघर्ष दिवस को लेकर रविवार को नारनौल विधानसभा हलका की मीटिंग जिला प्रभारी पूर्व सांसद कैप्टन इंद्रसिंह ने ली। मीटिंग की अध्यक्षता नारनौल हलका अध्यक्ष सुरेश यादव पटीकरा ने की।

इस मौके पर कैप्टन इंद्रसिंह ने कहा कि सम्मान दिवस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद व विधायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन भेंट करने पहुंचेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव एवं शहर के वार्डों में घर-घर जाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा कमेरा वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भिवानी पहुंचकर पार्टी के नेताओं के विचार सुने और ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस मौके पर पूर्व विधायक राव बहादुरसिंह, पूर्व एचपीएससी मेंबर डॉ. रणवीर सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता राव होशियार सिंह, जिला प्रधान सत्यवीर यादव नौताना, जिला प्रवक्ता बजरंग लाल अग्रवाल, विजय छिलरो, अमरसिंह जांगड़ा, सत्यनारायण गुप्ता, तेजप्रकाश यादव, सतपाल छिलरो व बीरसिंह गहली के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed