{"_id":"59a5b2b24f1c1b4e738b4608","slug":"21504031410-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति की बस्ती से शराब का ठेका हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति की बस्ती से शराब का ठेका हटवाने की मांग
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति की बस्ती से शराब का ठेका हटवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव बवाना में अनुसूचित जाति के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित बस्ती में रखे शराब ठेके को हटवाने मांग की।
उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में अनुसूचित जाति के लोगों ने बताया कि उन्होंने गांव में मंदिर के पास रखे शराब के ठेकेे को हटवाने की मांग की शिकायत गत 24 अगस्त सीएम विंडो में लगाई थी। इसके बाद वहां से शराब के ठेके को हटा दिया गया। इसके बाद ठेकेदार ने उसे अनुसूचित बस्ती के बीचों-बीच पानी की टंकी के पास रखवा दिया। यहां से हरिजन चौपाल 50 मीटर दूर है। आरोप लगाया कि बस्ती में ठेका खुलने से शराबी दिन रात शराब पीकर गाली-गलौच करते है। जब बस्ती के लोगों ने ठेकेदार से ठेके को दूर लगाने के लिए कहा तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया। इस अवसर पर रमेश कुमार, रविंद्र, सुनिल कुमार, कर्णसिंह, महावीर, राजकुमार, रोहित, सुरेंद्र, दीपक, हाथीराम, रोशन लाल, अमित कुमार, रूप कुमार, होशियार सिंह, महेंद्र, नौरंग लाल, ध्यानचंद, लीलाराम, प्रेमचंद्र, ओमप्रकाश, धनपत राय, अशोक कुमार, दरिया सिंह, संतलाल, सतबीर, सुमेश सिंह, जगदीश, बसंत कुमार, पप्पू आदि उपस्थित थे।