फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खेड़ी गांव में सात दिन से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को ग्रामीण मजबूर

खेड़ी गांव में सात दिन से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को ग्रामीण मजबूर

Sat, 19 Aug 2017 01:35 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी गांव में सात दिन से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को ग्रामीण मजबूर
खड़ी गांव में सात दिन से ट्रांसफार्मर खराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव खेड़ी में अनुसूचित बस्ती का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब है। इस वजह से बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह, सूबेदार सायर सिंह, विष्णु कुमार, भीम सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्ण सिंह, प्रदीप सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बस्ती का ट्रांसफार्मर खराब हुए एक सप्ताह बीत गया है। ट्रांसफार्मर खराब होते ही विभाग को सूचित कर दिया गया था, लेकिन अब तक विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली के साथ पानी की समस्या भी बस्ती में हो गई है। गोशाला रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर को बार-बार कहने पर भी विभाग ठीक नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते विभाग ने उनके ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया तो वे पावर हाउस का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed