{"_id":"648a12a43bfdbf09f00d5c24","slug":"21-teams-checked-1063-connections-electricity-theft-found-at-153-places-fined-rs-5186-lakh-narnol-news-c-196-1-nnl1001-1030-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 21 टीमों ने 1063 कनेक्शन किए चेक, 153 जगह मिली बिजली चोरी, 51.86 लाख रुपये लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 21 टीमों ने 1063 कनेक्शन किए चेक, 153 जगह मिली बिजली चोरी, 51.86 लाख रुपये लगाया जुर्माना
Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण की चेकिंग टीमों ने जिलेभर में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। कहीं कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी तो कहीं मीटर में छेड़छाड़ की गई थी। जिलेभर में कुल 21 टीमों का गठन किया गया था। टीम द्वारा जिले भर में 1063 कनेक्शन चेक किए गए जिसमें 153 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी पर 51.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
टीम ने नांगल चौधरी में नॉन डोमेस्टिक सप्लाई में सबसे बड़ी चोरी पकड़ी है जिस पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार से दूसरी बड़ी चोरी महेंद्रगढ़ शहर में डोमेस्टिक सप्लाई में पकड़ी गई। इन पर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिले में जितनी भी चोरी पकड़ी गई हैं, उन पर 50 किलोवाट का लोड पाया गया। टीमों द्वारा सुबह 5 बजे से ही बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। अभी लोग नींद से ही नहीं जाग पाए थे कि बिजली निगम की टीमों ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ने का काम किया। नारनौल के बस अड्डे के सामने एक इमारत पर भी बिजली निगम ने बिजली चोरी पकड़ी।
महेंद्रगढ़ शहर में सबसे ज्यादा 33 बिजली चोरी पकड़ी
महेंद्रगढ़ शहर में सबसे ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई। शहर में कुल 33 बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन 33 लोगों पर 12.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
महेंद्रगढ़ डिवीजन में बिजली चोर ज्यादा, जुर्माना नारनोल डिवीजन में ज्यादा लगा
महेंद्रगढ़ डिवीजन में सबसे ज्यादा बिजली चोर पकड़े गए हैं। महेंद्रगढ़ डिवीजन में 10 टीमें लगाई गई थी। यहां पर 432 जगह जांच की गई, जिसमें 82 जगह चोरी पकड़ी गई। यहां पर 171 किलोवाट का लोड पकड़ा गया। इन पर 23.13 लाख का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार से नारनौल डिवीजन में 11 टीमें लगाई गई थी। इन टीमों द्वारा 631 जगह चेकिंग की गई। इसमें 71 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां पर 178 किलोवाट का लोड पाया गया। इन पर 28.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
किस सब डिवीजन में कितनी चोरी पकड़ी व कितना जुर्माना लगाया
सब डिवीजन चोरी पकड़ी जुर्माना
सिटी नारनौल 10 4.33
सब अर्बन नारनौल 17 8.10
अटेली 9 3.30
नांगल चौधरी 19 8.20
सिहमा 16 4.80
सिटी महेंद्रगढ़ 33 12.45
सब अर्बन महेंद्रगढ़ 14 3.36
सतनाली 12 1.80
कनीना 9 2.64
बूचावास 14 2.88
बिजली निगम द्वारा आज बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया था। जिले में 153 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई है, जिन पर 51.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आशुतोष पांचाल, कार्यकारी एक्सईएन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, नारनौल