{"_id":"572640484f1c1b63705cd0a7","slug":"20th-year-dispute-gardner-solve","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलझा 20 साल पुराना विवाद, बना नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझा 20 साल पुराना विवाद, बना नाला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 01 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बसई में करीब 20 साल से आपसी मनमुटाव की वजह से अटके सड़क के दोनों ओर के नाले निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। मालड़ा से बसई गांव के बीचों बीच गुजरने वाली सड़क पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक सड़क के दोनों ओर नाले न होने की वजह से गांव के घरों से आने वाला गंदा पानी सड़क पर दो-तीन फुट की गहराई तक था।
इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया था। इसके नजदीक दो आंगनबाड़ी सेंटर व दो सरकारी स्कूल होने की वजह से स्कूल तक जाने वाले छोटे बच्चे कई बार पानी में गिर जाते थे। साथ ही यहां से आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क पर पानी भरे होने की वजह से यहा से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी तथा नुकसान उठाना पड़ता था। नई पंचायत ने इस मामले में विशेष रूचि ली और ग्रामीणों को बैठाकर और समझाकर इस समस्या का समाधान किया। ग्रामीणों ने नई पंचायत का धन्यवाद किया।