फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरकार ने कर्मचारियों की लागू नही किया 2 से 4 अक्टूबर तक काम छोड़े हड़ताल करेंगे कर्मचारी

सरकार ने कर्मचारियों की लागू नही किया 2 से 4 अक्टूबर तक काम छोड़े हड़ताल करेंगे कर्मचारी

Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने कर्मचारियों की लागू नही किया 2 से 4 अक्टूबर तक काम छोड़े हड़ताल करेंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन सोमवार को नगर परिषद प्रांगण में क्रमिक हड़ताल जारी रखी। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान पूर्णचंद्र जैदिया ने की। जिला प्रधान पूर्णचंद्र जैदिया ने कहा कि 24 मई को नगर पालिका संघ और सरकार के साथ एक समझौते हुआ था। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर आज तक गंभीर नही है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल के साथ सरकार ने समझौता किया था कि कर्मचारियों के नोटिफिकेशन पत्र जारी कर दिए जाए। आज तक किसी भी कर्मचारी का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। जिससे प्रदेश के नगर पालिका कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए पूरे प्रदेश में नगर पालिका संघ के आह्वान पर 25 सितंबर तक 12-12 घंटे की क्रमिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में नगर पालिका कर्मचारी संघ एक बड़ा आंदोलन कर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। सरकार ने जायज मांगों को लागू नहीं तो 2 से 4 अक्टूबर तक सफाई कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल करेंगे। इस मौके पर महेंद्र सिंह, राजू, रमेश, सुरेश कुमार व धनश्याम सहित सभी सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed