{"_id":"5b635be84f1c1bb8538b6aa0","slug":"201533238248-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार और नपा चेयरपर्सन के मतभेद के चलते पालिका के 32 कर्मचारियों की पांच महीने का वेतन रूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार और नपा चेयरपर्सन के मतभेद के चलते पालिका के 32 कर्मचारियों की पांच महीने का वेतन रूका
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका चेयरपर्सन और ठेकेदार के बीच खींचतान में पालिका में काम कर रहे 32 अस्थायी कर्मचारियों का वेतन पांच माह से रुका हुआ है। ठेकेदार ने नपा चेयरपर्सन पर कमीशन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कमीशन के चक्कर में उनके बिल पास नहीं किए जाते। वहीं, नपा चेयरपर्सन का कहना है कि ठेकेदार ठेंडर निरस्त हो चुका है। वहीं, नगरपालिका के 32 कर्मचारियों को मार्च से लेकर जुलाई तक की पेमेंट नहीं मिली है। इसको लेकर अस्थायी कर्मचारी दो से तीन बार एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं। परंतु अभी तक उनको पेमेंट नहीं मिली है।
सूत्रों के अनुसार नगरपालिका ने एक जनवरी से 31 दिसंबर तक वर्षा सिक्योरिटी मेनपॉवर के नाम ठेका छुटा था। ठेकेदार के कुल 32 कर्मचारी नगरपालिका में काम कर रहे हैं। इनमें 15 कर्मचारी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में तथा 17 कर्मचारी नगरपालिका में कार्यरत हैं। ठेकेदार े जनवरी और फरवरी के बिल पास हो गए थे। परंतु उसके बाद के बिल पास नहीं हो रहे। जिस कारण कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल पा रहा।
नहीं कटता पीएफ, खाते में सीधे आए वेतन
भूपेंद्र, कार्तिक, मुकेश, पवन, छोटे लाल, प्रदीप, दौलत, अनुज, दीपक, राहुल ठेकेदार पीएफ और ईएससीआई नहीं काट रहा। वो अपना वेतन सीधा खाते में डलवाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे तीन बार एसडीएम को सैलरी के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। परंतु अभी तक उनकी सैलरी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिना वेतन घर खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप: बिल साइन करने के लिए नपा चेयरपर्सन मांगती है कमीशन
वर्षा सिक्योरिटी मेनपॉवर के प्रोपराइटर ब्रिजपाल ठेकेदार ने आरोप लगाया कि उसने छह महीने के बिल साइन करने के लिए दिए हुए हैं। चेयरपर्सन रीना बंटी बिल साइन करने के लिए पैसों की मांग करती है। साथ ही ठेका केसिंल करने की धमकी भी देता है। अगर कमीशन नहीं दिया तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेई और एमई के पास वेरीफाइ करवाने के बाद अकाउंट ब्रांच में जमा करवा देते हैं। परंतु बिल वहां से गायब हो जाते हैं। चेयरपर्सन की तानाशाही से कर्मचारी परेशान हैं।
ठेकेदार का ठेका किया जा चुका है निरंस्त
ठेकेदार को नपा सचिव और एमई द्वारा चार नोटिस भेजे जा चुके हैं। परंतु अभी तक एक भी नोटिस का जवाब नहीं मिला। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर ठेकेदार का टेंडर नपा चेयरपर्सन और सचिव के द्वारा निरस्त कर दिया गया है। हम खाते में सीधी पेमेंट डलवाना चाहते हैं जब पालिका ठेकेदार को पैसे देने की बजाय कर्मचारियों के खाते में पेेमेंट कर देगी तो कमीशन का कोई चक्कर नहीं रहेगा।
- रीना बंटी, नगरपालिका चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़।
वर्जन
ठेका रद्द का कोई नोटिस नहीं मिला है। वर्तमान में ठेकेदार मैं ही हूं। कर्मचारियों को पीएफ नंबर भी दे रखे हैं और बिल के साथ उनकी कॉपी भी अटैच है। अगर नगरपालिका सीधा खाते में पैसा डालना चाहती है तो ठेकेदार का क्या मतलब रह जाएगा।
- बिरजपाल ठेकेदार।