फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   विकास में पिछड़ता जा रहा दक्षिण हरियाणा-राव दानसिंह

विकास में पिछड़ता जा रहा दक्षिण हरियाणा-राव दानसिंह

Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विकास में पिछड़ता जा रहा दक्षिण हरियाणा-राव दानसिंह
विकास में पिछड़ता जा रहा दक्षिण हरियाणा : राव दानसिंह
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पूर्व सीपीएस व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव दानसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण प्रतिदिन दक्षिण हरियाणा विकास में पिछड़ता जा रहा है। दानसिंह ने कनीना रोड स्थित फार्म हाउस पर लोगों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के शासन में दक्षिण हरियाणा एजूकेशन का हब बनकर उभरा और महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविधालय, रेवाड़ी में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और गुरुग्राम में रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। रेवाड़ी व सतनाली में सरकारी कॉलेजों की शुरुआत की। वहीं कनीना के पीकेएसडी कॉलेज का सरकारीकरण और बावल में कृषि विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को दुबारा से शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एकमात्र किसान मॉडल स्कूल को महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में खोला गया पंरतु सरकार के उदासीन रवैये के कारण उसका निर्माण कार्य ही अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री के क्षेत्र में निर्माणाधीन किसान मॉडल स्कूल का कार्य लटकना कई सवाल खडे़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में विकास कोसों दूर चला गया और अच्छे दिनों की बात करने वाले पुराने दिनों को भी बरकरार रखने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के हितों के नाम पर राजनीति करने वाले सत्ता के लालच में चुप बैठे हैं। इस अवसर पर सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राव रामकुमार, सुरेंद्र बैरावास, सूबेदार हरिसिंह, अनिल बालरोडिय़ा, रविंद्र मालडा, उमेद पालडी, जितेंद्र चोटीवाला, प्रमोद देवनगर, हरिकेश धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed