फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार आज देंगे विधायक को ज्ञापन

मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार आज देंगे विधायक को ज्ञापन

Sat, 16 Sep 2017 02:08 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार आज देंगे विधायक को ज्ञापन
मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार आज देंगे विधायक को ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्रामीण चौकीदार सभा संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का धरना लघु सचिवालय में शुक्रवार 5वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश निंबल ने की। धरने का संचालन सचिव सुरेश कुमार ने किया। इस मौके पर जिला प्रधान रमेश निंबल ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार अपनी मुख्य मांगों को लेकर 16 सितंबर को हल्का नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव को मांगों एक ज्ञापन देंगे। जिला प्रधान ने कहा कि चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी घोषित करें, तब तक उन्हें न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए। धरने को आल इंडिया यूटीयूसी के जिला सचिव कामरेड सुभाष चंद ने समर्थन देते हुए कहा कि चौकीदारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। बैठक में धन्नाराम, बीर सिंह, हवा सिंह, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, बस्तीराम, सूबे सिंह, चौथराम, जीवन सिंह, ओमप्रकाश, संदीप, तुलसीदास, हनुमान, सुनील, वेद प्रकाश, विजय कुमार, राजकुमार, कपूर चंद, नौरंग लाल आदि ग्रामीण चौकीदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed