{"_id":"59a70c534f1c1bec278b48c0","slug":"201504119891-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री लोक अदालत दो सितंबर को दो बजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री लोक अदालत दो सितंबर को दो बजे
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 9 सितंबर को प्रात: 10 बजे मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल मामलों के निपटारे के लिए कोर्ट परिसर नारनौल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व दो सितंबर को दोपहर 2 बजे प्री-लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने बताया कि ऐसी अदालतों के आयोजन का मुख्य लक्ष्य आमजन को सस्ता व सुलभ न्याय प्रदान करना है। यादव ने बताया कि न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी, ओरियंटल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंश कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी, इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंश कंपनी, आईसीआईसीआई लाम्बरर्ड इंश्योरेंश कंपनी, रिलायंस जनरल इंश्योरेंश कंपनी, बजाज एलियाज इंश्योरेंश कंपनी एवं अन्य इंश्योरेंश कंपनी से संबंधित केशों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त न्यायाधीश नाजर सिंह, सुधीर परमार, विवेक सिंघल, अजय कुमार वर्मा तथा अनिल कुमार मामलों की सुनवाई करेंगे।