फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गांव में खोला जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : रामबिलास शर्मा

गांव में खोला जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : रामबिलास शर्मा

Sun, 30 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गांव में खोला जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : रामबिलास शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में रविवार को शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने राजपूत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने रखी गई सभी मांगों को पूरा करते हुए डिस्पेंसरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। इससे पूर्व रामबिलास शर्मा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं, बैंडबाजे से स्वागत किया। गांव की तरफ से गुमान सिंह और गिरवर सिंह ने मंत्री को पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह एडवोकेट (हालआबाद अमेरिका) ने की।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओमपाल सिंह एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि विक्की तंवर ने शिक्षामंत्री प्रो. शर्मा को गांव की तरफ से 10 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। रामबिलास शर्मा ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। राजपूत भवन के लिए 15 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि इस गांव से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने स्टाफ और भवन को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया। गांव की सभी गलियां पक्की करने की भी मांग पूरी करने का वादा किया। मंत्री ने कहा कि खुडाना से कादमा का रोड जाता है। उस रास्ते में पहाड़ी के पास रास्ता काफी संकरा है, उसे चौड़ा करवाया जाएगा। प्रो. शर्मा ने कहा की बहुत जल्दी पाठ्य पुस्तकों में महाराणा प्रताप की जीवनी को जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में सहायता प्राप्त विद्यालय जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान कंवर सिंह यादव ने पगड़ी पहनाकर,लोई प्रदान करके मंत्री को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम विक्रम सिंह आईएएस महेंद्रगढ, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया, जिला प्रमुख प्रतिनिधि पप्पल यादव, पार्षद सुरेंद्रबंटी, पार्षद डॉ. तरुण यादव, जिला निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष कंवर डालू सिंह, राजपूत महासभा के अध्यक्ष ठाकुर पृथ्वी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मोती सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि भूप सिंह, बिजेंद्र सिंह तंवर, रामराज शर्मा, रजनीराघव, बास के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, आकोदा सरपंच धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच धन सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, गुमान सिंह, ओमपाल सिंह ठेकेदार, लीलू सिंह, सतबीर उर्फ भेरू सिंह, गोकल सिंह शास्त्री, मदन सिंह, चैन सिंह, सुनीरज जोशी, कमल सिंह, पवन, नवीन मितल, डॉ. नरेश, एडवोकेट दिनेश डालू सिंह, योगेश शास्त्री, मंजीत तंवर, दीपक, मस्त ग्राम पंचायत खुडाना आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed