{"_id":"67154a5809041f6e4e0c4546","slug":"20-tola-gold-and-3-kg-silver-stolen-from-house-in-village-khedi-talwana-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112836-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव खेड़ी तलवाना में घर से 20 तोला सोना और 3 किलो चांदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव खेड़ी तलवाना में घर से 20 तोला सोना और 3 किलो चांदी चोरी
विज्ञापन
कनीना। गांव खेड़ी तलवाना में अज्ञात चोर 20 तोला सोना, 3 किलो चांदी और 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी तलवाना निवासी सुबे सिंह ने बताया कि वह 18 अक्तूबर को दिन के समय अपने बच्चाें के साथ मकान का ताला बंद करके गया था। वह उसके बड़े भाई कंवर सिंह के पोता के कुआं पूजन समारोह में गुरुग्राम गए हुए थे।
19 अक्तूबर की रात को घर वापस पहुंचे तब मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके साथ-साथ मकान के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कपड़े बिखरे मिले। बक्से और आलमारियों के सभी ताले टूटे हुए थे। जब सामान चेक किया तो बक्से में रखे गहने गायब मिले।
बक्से में रखे 65 हजार रुपये भी गायब मिले। उन्होंने बताया कि अज्ञात 4 अंगूठी, 2 चैन, दो जोड़ी झुमकी, दो नथ, तीन टीके, चार जोड़ी कानों के बाले, तीन लेडीज अंगूठी व सोना के जेवरात गायब मिले। कुुल 20 तोला सोना और तीन किलो चांदी चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात चोर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और उनका चोरी हुआ सामान बरामद किया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।