{"_id":"6820cc0698449f51ca09eee8","slug":"20-days-later-11-hatta-bazar-road-construction-work-started-narnol-news-c-203-1-sroh1010-117026-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 20 दिन बाद 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 20 दिन बाद 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण कार्य शुरू
Sun, 11 May 2025 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 11 May 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- 11 हट्टा बाजार से कॉलेज मार्ग पर तोड़ी गई सड़क--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के 11 हट्टा बाजार सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। 21 अप्रैल को विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया था। जिम्मेदारों ने 20 दिन बीत जाने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों राहत की सांस ली है। प्रथम चरण में सड़क और चबूतरे तोड़ने का कार्य किया जाएगा। उसके बाद पोल शिफ्टिंग का कार्य होगा। एसडीएम अनिल कुमार ने दुकानदारों को चबूतरे तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
दस वर्ष बीत जाने के बाद इस मार्ग के निर्माण का लोगों में उम्मीद जगी थी। ठेकेदार ने सड़क निर्माण सामग्री मिक्सर प्लांट व लेबर को लेकर कार्य रोक दिया गया था। नगर पालिका ने 9 अप्रैल को एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया था। 16 अप्रैल से कार्य शुरू करने की गाइडलाइन दी गई थी। मसानी चौक से परशुराम चौक व 11 हट्टा बाजार से कॉलेज मोड़ तक मार्ग तीन किलोमीटर लंबा व 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के नव निर्माण पर नपा 2.67 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
नपा की ओर से इसका निर्माण पूरा करने के लिए नवंबर माह तक की समय-सीमा रखी गई है। सड़क बदहाल होने के कारण पांच मिनट का यह सफर तय करने में आंधे घंटे का समय बर्बाद हो रहा था। यह सड़क मार्ग 148 बी से शहर की आबादी को जोड़ने का सबसे सुगम रास्ता है। शहर की भीड़भाड़ से बचने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। इस सड़क पर ही दो महाविद्यालय, माॅडल संस्कृति स्कूल, 148बी सहित 50 से अधिक गांवों के लोग इसका प्रयोग करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर के कालेज मार्ग से मसानी चौक तक सड़क जर्जर था। लंबे समय से लोगों द्वारा इसके नव निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। अब उम्मीद है कि तय समय में नपा इसका निर्माण पूरा कराएगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी।- प्रदीप, मोहल्ला बास
-- -- -- -- -- -- -
बदहाल मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनने से 11 हट्टा बाजार के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही थी। यह मार्ग स्टेट हाईवे 148-बी को शहर से जोड़ने वाला सुगम मार्ग है।
-- - रणजीत, मोहल्ला बास
-- -- -- -- -- -
तीन किलोमीटर में 300 से अधिक गहरे गड्ढे बने थे। वाहनों के गुजरने वाले रोड़ियां दुकानों के अंदर तक पहुंच रही थी। अब लंबे समय बाद आमजन को राहत की उम्मीद जगी है।
-- -- प्रदीप सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा
-- -- -- -- -- -- --
इस मार्ग दो महाविद्यालयों व मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ 50 से अधिक गांवों की आबादी को लंबे समय बाद राहत मिलेगी। निर्माण के लिए योजनाएं तो खूब बन रही थी लेकिन अब उम्मीद है कि जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा।
-- - नरेंद्र सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा
-- -- -- -- -- --
वर्जन...
ठेकेदार की ओर सड़क निर्माण सामग्री मिक्सर प्लांट व लेबर नहीं होने को लेकर कार्य रुका था, लेकिन अब 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ चबूतरे तोड़कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-- - रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका