फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   2 lakh 51 thousand lamps will be lit in RPS on 22 January

Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस में 22 जनवरी को जलाएं जाएंगे 2 लाख 51 हजार दीपक

Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
2 lakh 51 thousand lamps will be lit in RPS on 22 January
महेंद्रगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को अपनी जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। अयोध्या में रामोत्सव शुरू हो गया है। इस उत्सव का आयोजन क्षेत्र में भी भव्य रूप से हो इसके लिए सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संयोजक दयाशंकर तिवारी, जिला पालक सुभाष डागर, नगरपालक महावीर भांडोरिया, पूर्व डीईओ मुकेश लावनिया तथा कमल तिवारी ने आरपीएस विद्यालय खातोद में पहुंचकर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव व समस्त आरपीएस परिवार को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि 22 जनवरी को रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आपीएस प्रांगण में 2 लाख 51 हजार दीपक जलाएं जाएंगे तथा 108 कुंडीय हवन कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। विद्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रमों के साथ-साथ रंगोली, पोस्टर मेकिंग, गीत-संगीत भी होंगे। ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने कहा कि भारतीय मानस में राम का महत्व इसलिए नहीं है क्योंकि उन्होंने जीवन में इतनी मुश्किलें झेलीं, बल्कि उनका महत्व इसलिए है कि उन्होंने उन तमाम मुश्किलों का सामना बहुत ही शिष्टता पूर्वक किया। अपने सबसे मुश्किल क्षणों में भी उन्होंने खुद को बेहद गरिमा पूर्ण रखा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ दिवाली के रूप में मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed