फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   2.75 lakh cheated on the pretext of refunding recharge money

रिचार्ज के पैसे वापस करने का झांसा देकर ठगे 2.75 लाख रुपये

Sat, 11 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
2.75 lakh cheated on the pretext of refunding recharge money
मोबाइल रिचार्ज के पैसे वापस करने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव आजम नगर निवासी कुलदीप ने बताया कि 8 जुलाई 2021 को उसके मोबाइल नंबर पर गलत रिचार्ज हो गया। इस पर उसने इंटरनेट पर कस्टम केयर का नंबर देखकर उस पर कॉल की, लेकिन कॉल कट गई। कुछ देर में दूसरे नंबर से कॉल आई, जिसमें उसने अपने आपको कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए उसके पैसे रिफंड करवाने की बात कही। उक्त व्यक्ति ने उससे मोबाइल पर कुछ करने के लिए बोला और वह करता गया। कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से 2 लाख 75 हजार रुपये निकलने का पैसा आया। इसके बाद उसने बैंक कस्मटर केयर अधिकारी को अपनी शिकायत दर्ज करवाया था। वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। लेकिन पैसे वापस नहीं आने पर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed