फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   194 people received anti-rabies vaccines at the civil hospital within a week.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह के अंदर 194 लोगों को लगे रेबीज रोधी टीके

Sat, 10 Jan 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
194 people received anti-rabies vaccines at the civil hospital within a week.
नारनौल/महेंद्रगढ़। एक सप्ताह के अंदर नारनौल स्थित नागरिक अस्पताल में 194 लोग रेबीज रोधी टीकाकरण के लिए पहुंचे हैं। इनमें से करीब 160 लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए जबकि 34 मामलों में बंदर के काटने पर टीकाकरण किया गया। यह मामलों चिंताजनक हैं, इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई तेज नहीं की गई है।
विज्ञापन

नारनौल शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। नगर परिषद की ढीली कार्रवाई के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं जिसका सीधा असर नागरिक अस्पताल में कुत्तों के काटने से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें रखने के लिए स्थान चिह्नित कर योजना तैयार की जा चुकी है लेकिन अभी तक उसे धरातल पर लागू नहीं किया गया है। योजना के अमल में न आने के कारण आवारा कुत्ते लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महेंद्रगढ़ नगर पालिका अगले सप्ताह से कुत्तों के बधियाकरण का काम शुरू करेगी। इसके लिए शहर की सैनी सभा के पास शेल्टर होम बनाया जाएगा। महेंद्रगढ़ शहर में आए दिन डॉग बाइट के मामले बढ़ रहे हैं।
महेंद्रगढ़ नगर पालिका की ओर से गत वर्ष ही कुत्तों के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई और अब एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल शहर में नगर पालिका ने 1200 कुत्ते होने का अनुमान लगाया है कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका प्रति कुत्ता 1500 रुपये खर्च करेगी।
-------------
कुत्तों से मुक्त गलियां रखना नपा का दावा
महेंद्रगढ़ नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से शहर की गलियों को कुत्तों से मुक्त रखने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए नपा ने शेल्टर होम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर स्थित सैनी सभा के पास नगर पालिका की ओर से कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाया जाएगा। इसमें कुत्तों को पकड़कर रखा जाएगा।
-----------
प्रतिदिन अस्पताल में आ रहे औसतन 8 मरीज
महेंद्रगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 8 मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकतर मरीज शहर के निवासी हैं। शहर के कुछ इलाकों में कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ते हैँ और इसके कारण चालक का संतुलन बिगड़ने से हादसे हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोग गलियों से निकलते समय कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। अगर कुत्तों की बधियाकरण होगी तो आगे इनकी संख्या नहीं बढ़ पाएगी और शहर भी कुत्तों से मुक्त होगा।
एक सप्ताह में हुए टीकाकरण (नारनौल)
दिन केस
3 जनवरी 33
5 जनवरी 40
6 जनवरी 38
7 जनवरी 24
8 जनवरी 24
9 जनवरी 12
10 जनवरी 23
---------
वर्जन:
शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने योजना बना ली है। इसके साथ रघुनाथपुरा में स्थान निश्चित कर उसमें लगभग सभी तैयारी करा दी गई है। अब जल्द ही कुत्तों को पकड़ने और बधियाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। -सत्येंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक नगर परिषद नारनौल

- वर्जन:
कुत्तों को पकड़ने के लिए एजेंसी को कार्य आदेश जारी किया गया है। अगले सप्ताह से एजेंसी कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। कुत्तों को शहर की सैनी सभा के पास शेल्टर होम रखा जाएगा और शहर को कुत्तों से मुक्ति प्रदान की जाएगी।-राजेश कुमार, एमई, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed