फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भिवानी-महेंद्रगढ़ के आरओ ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

भिवानी-महेंद्रगढ़ के आरओ ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 16 May 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी-महेंद्रगढ़ के आरओ ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भिवानी-महेंद्रगढ़ के आरओ व डीसी भिवानी डॉ. अशंज सिंह ने बुधवार को आईटीआई व पीआर सेंटर का दौरा किया। उन्होंने 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. गरिमा मित्तल व एसपी चंद्रमोहन के अतिरिक्त संबंधित एआरओ भी उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ. अशंज सिंह नेे नारनौल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के एआरओ जगदीश शर्मा को मतगणना केंद्र में एजेंटों व मतगणना में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था को सही तरीके से करने के निर्देश दिए ताकि मतगणना कार्य सुव्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र की होने वाली मतगणना स्थल का अवलोकन किया। पीआर सेंटर में बने महेंद्रगढ़ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए पीआर सेंटर स्थल का अवलोकन कर बैरिकेड लगाने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को भी चेक किया। अटेली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की वोट मतगणना क्षेत्र में एडीसी विक्रम सिंह से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने मतगणना के दौरान पानी, बिजली व एजेंटों के आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अंशज सिंह ने पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने सुरक्षा की दृष्टि से किए पुख्ता प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed