{"_id":"5c9e6555bdec2213ea5390dc","slug":"191553884501-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खामियों के बीच तीन मंडियों में हुई सरसों की खरीद,तीन अन्य में नहीं हो सकी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खामियों के बीच तीन मंडियों में हुई सरसों की खरीद,तीन अन्य में नहीं हो सकी खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में दूसरे दिन भी मंडियों में सरसों की खरीद जोर नहीं पकड़ सकी। नारनौल मंडी में गिरदावरी मांगने पर किसानों ने मंडी के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रकट किया। अटेली और नांगल चौधरी में खरीद हुई जबकि महेंद्रगढ़, कनीना और सतनाली में सरसों की खरीद नहीं हो सकी। नारनौल में शुक्रवार को 562 क्विंटल और नांगल चौधरी में 600 क्विंटल सरसों की खरीद हुई।
नारनौल में हैफेड ने बिना गिरदावरी के किसानों का सरसों शुक्रवार दोपहर बाद लेना बंद कर दिया। इससे नाराज किसानों ने शाम चार बजे मंडी के गेट पर ताला लगा दिया। इससे मंडी में वाहनों और लोगों को प्रवेश बंद हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसानों को खरीद का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब एक घंटे गेट का ताला खुुला।
सुबह सामान्य खरीद हुई
नारनौल मंडी में शुक्रवार को सारसों की खरीद सामान्य तरीके से हुई। इस दौरान किसानों ने गिरदावरी की कापी नहीं मांगी गई। किसानों का कहना है कि दोपहर बाद हैफेड ने किसानों से गिरदावरी मांगनी शुरू कर दी। किसानों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गेट पास जारी हुए। ऐसे में दोबारा से गिरदावरी मांगने का कोई मतलब नहीं है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। इससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी से जुझना पड रहा है। एजेंसी के रवैये से परेशान होकर किसानों ने करीब चार बजे अनाजमंडी के दोनों ओर के मुख्य गेट पर ताले लगाकर बैठ गए। गेट पर ताले लगने से अनाज मंडी में अपने निजी कार्य से आने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ा। अनाज मंडी के गेट को खुलवाने के लिए मौके पर पुलिस के सिटी एसएचओ दीपचंद व एएसआई महेश कुमार ने किसानों को समझाकर ताले खुलवाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार के किसानों से समस्याओं का हल कराने को आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब पांच बजे किसानों ने गेट खोल दिया।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि वीरवार को भी हैफेड ने गिरदावारी मांगी थी लेकिन उसे छूट देेे दी थी। शुक्रवार दोपहर बाद उन्होंने दोबारा मांगनी शुरू करा दी। इसकी जानकारी एडीसी को दे दी गई है। यदि हैफेड छूट नहीं देता है सभी मंडियों में पटवारी को तैनात किए जाएंगे।
अटेली में शुरू हुई सरसों की खरीद, आवक कम
मंडी अटेली। अटेली ब्लॉक के गांव की सूची प्रकाशित होने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर बाद सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई। सरसों में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से कुछ किसानों को सरसों को बेचने के लिए उसे मंडी में ही सुखाना पड़ा। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुमार के अनुसार लगभग 200 क्विंटल सरसों खरीदी गई।
फोटो-19
तकनीकी खामी के बीच 600 क्विंटल सरसों की खरीद हुई
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अनाज मंडी में हैफेड द्वारा की जा रही सरसों खरीद के दूसरे दिन 1550 बोरियों की खरीद केंद्र पर एंट्री दी गई। विभाग द्वारा 57 किसानों को टोकन जारी किए गए। सरसों खरीद केंद्र पर किसान सुबह नौ बजे से ही पहुंच गए। किसान विरेंद्र, रोहताश, जगराम समेत अन्य ने बताया कि ऑनलाइन गिरदावरी होने के बावजूद भी अनाज मंडी में वेरिफाई नहीं हुई। नाम पेंडिंग होने के कारण गेट पास नहीं मिला। शिकायत मिलने पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनी। 600 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। मौके पर ही नायब तहसीलदार शेर सिंह से मुलाकात कर किसानों को समस्या का सुबह तक समाधान करने का आश्वासन दिया।