फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण

पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण

Mon, 25 Mar 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पोषण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला बाल विकास अधिकारी सरला यादव ने की।

ट्रेनिंग में सभी सर्कल सुपरवाइजर वर्कर और आशा वर्कर भी शामिल हुई। पोषण अभियान के तहत मोडयूल 1, 2, 3 की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें बताया गया कि हर महीने की 8 व 22 तारीख को पोषण अभियान के लिए निश्चित किया गया है इन दो दिन को हर आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली महिलाओं एवं किशोरी को पोषण संबंधित जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए पोषण वाला भोजन जरूरी है। संतुलित भोजन से ही स्वास्थ्य मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जी का सबसे अधिक सेवन करना चाहिए। किशोर अवस्था में छात्राओं को पोषण वाला भोजन नहीं मिला तो उन्हें आगे कई तरह की बीमारियां आ सकती हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजर अनीता यादव, सुमनबाई, राजबाला, दर्शना, सीमा देवी, सुमन बाला, किरन, शिवानी, चंचल ,राजकुमारी, स्वीटी, सुमन, मेनका, रजनेश सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed