फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   उन्हाणी में महिला कॉलेज को मिला भवन, आठ एकड़ के परिसर में बनाए हैं 21 कमरें

उन्हाणी में महिला कॉलेज को मिला भवन, आठ एकड़ के परिसर में बनाए हैं 21 कमरें

Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
उन्हाणी में महिला कॉलेज को मिला भवन, आठ एकड़ के परिसर में बनाए हैं 21 कमरें

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय उन्हाणी में मूलभूत सुविधायुक्त 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महिला कॉलेज का उद्घाटन होने से अब नये सत्र से लड़कियों को राहत मिलेगी। महिला कॉलेज की घोषणा मुख्यमंत्री ने 2015 में की थी। करीब आठ एकड़ में बने इस महाविद्यालय में 21 कमरें, तीन लेक्चर हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, लाइब्रेरी, कैंटीन और छह लैब बनाई गई हैं। पहले लड़कियों की कक्षाएं पास के राजकीय कॉलेज में चल रही थीं। अब अपनी बिल्डिंग होने से नए सत्र से नए भवन में कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इसमें अन्य संकायों में भी एडमिशन मिल सकेगा। पिछले साल 60 लड़कियों का दाखिला हुआ था। महिला कॉलेज की बिल्डिंग नहीं होने के कारण बीए, बीकॉम बीएससी की कक्षाएं चल रही है। नए सत्र से नई बिल्डिंग मिलने से लड़कियों को ओर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से महेंद्रगढ़ की 164 करोड़ 97 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें उपमंडल कनीना में बनने वाले लघु सचिवालय की औपचारिक घोषणा भी की। इस कार्यक्रम के लिए पंचायत भवन में बड़ी स्क्रीन पर वीसी की व्यवस्था की गई थी। यहां डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डिप्टी स्पीकर ने सीएम का आभार जताकर कहा कि एक साथ उद्घाटन व शिलान्यास कर इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्हाणी गांव के मूलभूत सुविधायुक्त 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महिला कॉलेज का उद्घाटन किया। इसी प्रकार भालखी में 114 करोड़ 70 लाख रुपये से तैयार होने वाली नहरी आधारित पेयजल वितरण योजना व गांव डरोली अहीर में 38 करोड़ 27 लाख रुपये से बनने वाले 220 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया। कनीना में बनने वाले करोड़ों रुपये के लघु सचिवालय को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, डीआरडीओ के सीइओ महावीर प्रसाद, नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी, जन स्वास्थ्य विभाग से एसई राकेश कुमार, एसडीओ सुनील रंगा, कार्यकारी अभियंता बीएंडआर दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, हरीश शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कनीना में ही बनेगा लघु सचिवालय
मुख्यमंत्री ने कनीना में बनने वाले लघु सचिवालय की रविवार को आधारशिला रख दी है। कनीना में वर्तमान में बने तहसील कार्यालय वाली लगभग नौ एकड़ जमीन पर इसका भवन बनाया जाएगा। पहले लघु सचिवालय के लिए गांव उन्हाणी में जमीन तलाश जारी रही थी। कनीना के लोग इसका विरोध कर रहे थे, वो कनीना में ही लघु सचिवालय बनवाना चाहते थे। लगभग एक वर्ष पूर्व कनीना के लोगों ने 65 दिन तक धरना दिया था। इसके बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के पीए रवि यादव ने आश्वासन दिया था कि कनीना में ही लघु सचिवालय बनाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने धरना उठाया था।


पेयजल योजना की रखी आधारशिला
अटेली विधानसभा के कई गांवों की नहर पानी से प्यास बुझाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से 114 करोड़ 70 लाख रुपये की पेयजल योजना का शिलान्यास किया है। जिसमें महेंद्रगढ़ का एक, नारनौल के पांच और अटेली के 55 गांवों की प्यास बुझेगी। भालखी गांव में एक बड़ा वाटर वर्कर्स लगाया जाएगा। इसके बाद सभी गांवों में पाइप लाइनें बिछाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक गांव में एक-एक पानी का बूस्टर लगाया जाएगा जिसको भालखी वाटर वर्कर्स से जोड़ा जाएगा। इसको बनाने में लगभग डेढ़ साल का समय लग जाएगा। इस समय गांवों में ट्यूबवेलों का पानी कम होने पर पानी की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई थी। जिस कारण सरकार ने गांवों में नहर पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed