फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार पर अनदेखी के लगाए आरोप, 27 अगस्त से हड़ताल शुरू करेंगे

स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार पर अनदेखी के लगाए आरोप, 27 अगस्त से हड़ताल शुरू करेंगे

Wed, 22 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार पर अनदेखी के लगाए आरोप, 27 अगस्त से हड़ताल शुरू करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। एमपीएचडब्लू एसोसिएशन की बैठक प्रधान धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सरकार की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने 27 अगस्त से सामूहिक हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में 50 फीसदी से अधिक पोस्ट खाली पड़ी हैं। बावजूद कर्मचारी कमी महसूस नहीं होने दे रहे हैं। टीकाकरण व अन्य मिशन को पूरा करने के लिए दिन-रात परिश्रम करते हैं लेकिन सरकार का रुख कर्मचारियों के हित में नहीं। वेतन विसंगति के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। समाधान के लिए पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री व सीएम से मिले थे। आरसीएच स्टाफ नर्स को वर्दी भत्ता, एमपीएचडब्ल्यू को टेक्निशियन का ग्रेड पे स्केल व पंजाब के समान वेतन देने की मांग की गई थी। दोनों ने जल्द ही मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। लेकिन अभी तक वादे पर अमल की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। प्रदेश कार्यकारिणी ने 26 अगस्त लंबित मांगों के समाधान का अल्टीमेटम दिया था। निर्णय के मुताबिक 27 अगस्त को सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से काम छोड़ो हड़ताल शुरू करेंगे। इससे मरीजों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदार सरकार की नीतियां होगी। इस मौके पर लाजवंती, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता, सुमित्रा राजपाल, सरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed