फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ ने धन्यवाद रैली पर उठाए सवाल

सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ ने धन्यवाद रैली पर उठाए सवाल

Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ ने धन्यवाद रैली पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने भाजपा धन्यवाद रैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक किस बात की धन्यवाद रैली कर रहे हैं, जब महेंद्रगढ़ में कोई विकास कार्य ही नहीं हुए। यादव शुक्रवार को गांव माजरा कलां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अप्रैल 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल महेंद्रगढ़ में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा करके गए थे उन घोषणाओं में अभी तक 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री समान विकास का दावा करते हैं। परंतु हकीकत यह है कि महेंद्रगढ़ का हक मेडिकल कॉलेज भी मुख्यमंत्री ने नारनौल को दे दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के आगे नांगल चौधरी लाजस्टिक और मेडिकल कॉलेज चला गया। लेकिन विधायक क्षेत्र के हकों के लिए एक बार भी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल, सब डिपो, माधोगढ़ किला, महेंद्रगढ़ किले की घोषणा पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। पिछले दो वर्षों के दौरान मात्र 400मीटर दूरी की माधोगढ़ सड़क ही बन पाई है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ तो धन्यवाद किस बात का। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव देखकर फसलों को समर्थन मूल्य बढ़ाया है। परंतु मार्च और अप्रैल माह में सरकार कहां चली गई थी। उनके किसान 10-10 दिन लाइनों में खड़े रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed